दिनभर होती रही बारिश से मौसम सुहाना, 30 डिग्री से नीचे उतरा पारा Haldwani News

गुरुवार को शहर में कभी हल्की तो कभी रिमझिम बारिश होेती रही। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। 24 घंटे के दौरान हल्द्वानी में 163 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 07:44 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 07:44 PM (IST)
दिनभर होती रही बारिश से मौसम सुहाना, 30 डिग्री से नीचे उतरा पारा Haldwani News
दिनभर होती रही बारिश से मौसम सुहाना, 30 डिग्री से नीचे उतरा पारा Haldwani News

हल्द्वानी, जेएनएन : गुरुवार को शहर में कभी हल्की तो कभी रिमझिम बारिश होेती रही। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। 24 घंटे के दौरान हल्द्वानी में 163 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद तराई-भाबर के तापमान में गिरावट आ गई है। गुरुवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता से जिले के पर्वतीय इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बारिश हुई है। बारिश की वजह से लोगों को छाता लेकर निकलना पड़ा। तापमान में गिरावट से मैदानी इलाकों में गर्मी से काफी राहत है। अगस्त में पहली बार अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे आया है। पर्वतीय इलाकों के लिए बारिश को खास लाभदायक बताया जा रहा है। मानसून कमजोर पड़ने से पिछले दो सप्ताह बारिश कम हुई थी। अच्छी बारिश से मानसून कोटे की बारिश की भरपाई होगी। बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना है। 

कहां कितनी हुई बारिश 

हल्द्वानी          163 मिमी

नैनीताल          80 मिमी

बेतालघाट        90 मिमी

कालाढूंगी        35 मिमी

रामनगर         15 मिमी 

मुक्तेश्वर          42 मिमी

आज भी जारी रहेगी बारिश

मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर जिले में शुक्रवार को कुछ स्थानों पर तीव्र दौर के साथ भारी से बहुत भारी और कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जाहिर की गई है।

chat bot
आपका साथी