मौसम अलर्ट : मुक्तेश्वर में बर्फबारी से लुढ़का पारा, मुनस्यारी ने ओढ़ी सफेद चादर

उत्तराखंड में हुई दो दिनों की बारिश व ऊंची चोटियों पर हिमपात से पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से सात डिग्री तक नीचे लुढ़क गया है। शुक्रवार शाम को तराई-भाबर समेत अनेक स्थानों पर झमाझम बारिश हुई।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 08 Feb 2019 08:04 PM (IST) Updated:Fri, 08 Feb 2019 08:04 PM (IST)
मौसम अलर्ट : मुक्तेश्वर में बर्फबारी से लुढ़का पारा, मुनस्यारी ने ओढ़ी सफेद चादर
मौसम अलर्ट : मुक्तेश्वर में बर्फबारी से लुढ़का पारा, मुनस्यारी ने ओढ़ी सफेद चादर

नैनीताल/ पिथौरागढ़, जेएनएन : उत्तराखंड में हुई दो दिनों की बारिश व ऊंची चोटियों पर हुए हिमपात से पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री तक नीचे लुढ़क गया है। आज हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है। दिनभर बादल शांत रहे, लेकिन शाम होते ही बादलों की गरज-चमक के साथ अनेक स्थानों पर मध्यम बारिश हुई। ऊंचाई वाले स्थानों में कई जगह बर्फबारी भी हुई।शुक्रवार शाम को तराई-भाबर समेत अनेक स्थानों पर झमाझम बारिश हुई। मुक्तेश्वर में गुरुवार की शाम से शुक्रवार की सुबह तक 4.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। तराई-भाबर समेत समूचे पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इस दौरान मुक्तेश्वर में अधिकतम 5.8 और न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि तराई भाबर में अधिकतम 22.8 व न्यूनतम 9.0 डिग्री रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकांश स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, फिलहाल अगले दो दिनों तक बारिश व बर्फबारी की संभावना नहीं है।

मुनस्यारी ने ओढ़ी बर्फ की चादर : पिथौरागढ़ में शीतकाल में गुरुवार की रात्रि इस वर्ष की सबसे अधिक वर्षा हुई। सारी तेज गरज, बिजली चमकने और बादलों के गरजने से खौफ बना रहा। तेज हवाओं के साथ हुई वर्षा के चलते कई स्थानों पर पेड़ गिरे तो, बिजली लाइन टूटी। आकाशीय बिजली गिरने से सैकड़ों टीवी सैट और अन्य उपकरण फूंक गए। उच्च हिमालय में कई फीट बर्फ गिरी तो हिमनगरी मुनस्यारी ने चार इंच मोटी बर्फ की चादर ओढ़ ली। नारायणआश्रम से लेकर तल्ला दारमा एक बार फिर बर्फ की आगोश में आ चुका है। थल -मुनस्यारी मार्ग यातायात के लिए बंद हो चुका है। गुरु वार की रात को पूरे जिले में भारी वर्षा और हिमपात से चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धारचूला , मुनस्यारी के दूरस्थ ऊंचाई वाले क्षेत्र बर्फ गिरने से फिर से अलग-थलग पड़ चुके हैं। उमच्या गांव में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। भारी बर्फबारी से पैदल मार्ग तक बंद हो चुके हैं। रात भर तेज हवाओं के बीच गरज वाली वर्षा से खौफ बना रहा। रात्रि दो बजे तक बादलों की गर्जना और जंगलों में आकाशीय बिजली गिरने से जनमानस भयभीत रहा। मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार रात को मुनस्यारी में हिमपात हुआ। सुबह तक चार इंच हिमपात हुआ। जबकि थल-मुनस्यारी मार्ग में कालामुनि से लेकर पातलथौड़ तक दो से लेकर एक फीट तक हिमपात हुआ है। जिससे मार्ग बंद हो चुका है।

यह भी पढ़ें : मौसम की आफत : पेड़ गिरा, टीन शेड उड़ी, बिजली गुल व पानी की सप्लाई हुई बाधित

chat bot
आपका साथी