दीवारें देंगी वन्य जीवों के संरक्षण का संदेश, छात्रों को जागरूक करने को महाविद्यालय में की जा रही पेटिंग

शहर की खाली पड़ी दीवारों पर वन्य जीवों के आकर्षित चित्र बनवाए गए हैं। लोगों की टीम छात्रों को जागरूक करने के मकसद से अब महाविद्यालय की दीवारों पर बाघ गुलदार हाथियों के हुबहू खुबसूरत चित्र बनाए जा रहे हैं। आपस में सहयोग करके खर्चा उठा रहे हैं।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 08:54 AM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 08:54 AM (IST)
दीवारें देंगी वन्य जीवों के संरक्षण का संदेश, छात्रों को जागरूक करने को महाविद्यालय में की जा रही पेटिंग
नगर के दो मशहूर चित्रकार महेश आर्य व द्वारा यह चित्र बनाए जा रहे हैं।

जागरण संवाददाता, रामनगर : कार्बेट नगरी में जंगल व वन्य जीवों से पे्रम करने वाले लोगों की टीम निस्वार्थ भाव से संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ा रही है। वन्य जीव पे्रमी वन्य जीवों के प्रति संरक्षण की भावना पैदा करने में जुटे हैं। वन्य प्राणी सप्ताह के समापन के बाद अब वन्य जीव पे्रमियों द्वारा वॉल पेटिंग के जरिए वन्य जीवों की सुरक्षा व संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है। हर कोई अपने स्तर से टीम भावना में काम करके इस काम को अंजाम देने में जुटा हुआ है।

शहर की खाली पड़ी दीवारों पर वन्य जीवों के आकर्षित चित्र बनवाए गए हैं। लोगों की टीम छात्रों को जागरूक करने के मकसद से अब महाविद्यालय की दीवारों पर बाघ, गुलदार, हाथियों के हुबहू खुबसूरत चित्र बनाए जा रहे हैं। आपस में सहयोग करके इन चित्रों को बनाने में आने वाला खर्चा उठा रहे हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने भी बाहरी दीवारों को चित्र बनाने के लिए दे दिया था। प्राचार्य एमसी पांडे ने वॉल पेटिंग का शुभारंभ किया। नगर के दो मशहूर चित्रकार महेश आर्य व द्वारा यह चित्र बनाए जा रहे हैं। 

वन्य जीव प्रेमी संजय छिम्वाल बताते हैं कि वन्य जीवों के प्रति संरक्षण की भावना के मकसद से जगह-जगह खाली दीवारों पर वन्य जीवों के चित्र बनाए जा रहे हैं। जागरूकता का ही नतीजा है कि घर व आसपास सांप के आने पर या कोई भी वन्य जीव के आबादी में आने पर लोग तत्काल वन विभाग को सूचना देकर उसे पकडक़र ले जाने के लिए कहते हैं। कोई उसे किसी तरह की चोट नहीं पहुंचाता है।

chat bot
आपका साथी