उत्तराखंड यूथ कांग्रेस में फिर घमासान, प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की नियुक्तियों पर उपाध्यक्ष को ऐतराज

उत्तराखंड यूथ कांग्रेस में एक बार फिर से घमासान मच गया है। प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर द्वारा नैनीताल जिले में सात नई इकाइयों का गठन कर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 07:08 AM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 07:08 AM (IST)
उत्तराखंड यूथ कांग्रेस में फिर घमासान, प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की नियुक्तियों पर उपाध्यक्ष को ऐतराज
उत्तराखंड यूथ कांग्रेस में फिर घमासान, प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की नियुक्तियों पर उपाध्यक्ष को ऐतराज

हल्द्वानी, जेएनएन : उत्तराखंड यूथ कांग्रेस में एक बार फिर से घमासान मच गया है। प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर द्वारा नैनीताल जिले में सात नई इकाइयों का गठन कर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। कहा कि संगठन की मजबूती के लिए दायित्व दिए गए हैं। हालांकि, कुछ देर बाद ही प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस ने विरोध जता दिया। प्रिंस ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने मनोनयन को लेकर प्रदेश प्रभारी, जिलाध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्षों को विश्वास में नहीं लिया। लिहाजा, सभी नियुक्तियां पूरी तरह से गलत है।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने शनिवार शाम पत्र जारी कर कमल तिवारी को मालधन नगर, देवी चंदोला मालधन (ब्लॉक), पीयूष बिष्ट कोटाबाग, सूरज राय लालकुआं (नगर), कार्तिक पांडे बरेली रोड (ब्लॉक), संजय कुमार नैनीताल (नगर) और योगेश आर्य बेतालघाट का इकाई का अध्यक्ष नामित कर दिया। जिसे लेकर संगठन में ही विवाद खड़ा हो गया। प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष भुल्लर ने ब्लॉक व नगर अध्यक्षों के मनोनयन को लेकर जिले से लेकर प्रदेश स्तर के किसी पदाधिकारी से चर्चा तक नहीं की। लिहाजा, नए पदाधिकारियों के मनोनयन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसा कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श होना चाहिए। 

chat bot
आपका साथी