एवरेस्ट फतेह करने वाला उत्तराखंड का जवान कश्मीर में शहीद, परिवार में मचा काेहराम

नैनीताल जिले के गोरापड़ाव अर्जुनपुर निवासी जवान जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में पेट्रोलिंग के दौरान पैर फिसलने से शहीद हो गया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 12 Jun 2020 12:26 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jun 2020 12:26 PM (IST)
एवरेस्ट फतेह करने वाला उत्तराखंड का जवान कश्मीर में शहीद, परिवार में मचा काेहराम
एवरेस्ट फतेह करने वाला उत्तराखंड का जवान कश्मीर में शहीद, परिवार में मचा काेहराम

लालकुआं, जेएनएन : नैनीताल जिले के गोरापड़ाव अर्जुनपुर निवासी जवान जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में पेट्रोलिंग के दौरान पैर फिसलने से शहीद हो गया। घटना की खबर मिलने के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। पारिवारिक सदस्यों के अनुसार शनिवार सुबह तक जवान का पार्थिव शरीर गोरापड़ाव स्थित उसके घर पहुंचेगा। जवान पर्वतारोही भी था हाल ही में उसने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट फतह की थी।

गोरापड़ाव के अर्जुनपुर निवासी जमना प्रसाद पनेरू 38 वर्ष पुत्र स्व. दया किशन पनेरू छ कुमाऊं रेजिमेंट के जम्मू कश्मीर स्थित प्लाटून में तैनात थे। गुरुवार की सुबह वह साथियों के साथ जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में पेट्रोलिंग कर रहे थे। ताभी अचानक पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गए। साथी जवानों द्वारा सर्च अभियान चलाकर जवान को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक जवान की मौत हो गई।

मृतक जवान की एक ढाई साल की बेटी साक्षी व सात साल का बेटा यश है। निधन की खअर के बाद से सैनिक की पत्नी ममता व मां माहेश्वरी देवी का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में सैनिक के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक सैनिक पनेरू कुशल पर्वतारोही भी थे। जिन्होंने हाल ही में एवरेस्ट की चोटी को फतह की थी।

हेलीकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू

गुरुवार सुबह करीब आठ बजे सेना के जवानों का गश्तीदल गुरेज सेक्टर के तुलैल इलाके में एलओसी पर अग्रिम चौकी रेखा के अगले छोर पर गश्त कर रहा था। पहाड़ी पर चढ़ाई के दौरान सूबेदार यमुना प्रसाद का पांव अचानक फिसल गया। वह नीचे खाई में जा गिरा। अन्य जवानों ने उसी समय बचाव कार्य करते हुए सूबेदार को खाई से बाहर निकाला। उसे हेलीकॉप्टर से उपचार के लिए श्रीनगर स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल में लाया गया, जहां वह कुछ ही देर बाद चल बसा।

चारधाम देवस्थानम बोर्ड मामले में हाईकोर्ट ने स्वामी से प्रतिशथपत्र पेश करने को कहा 

नदियों में मशीनों के साथ ही गाइडलाइन्स काे दरकिनार कर खनन मामले में हाइकोर्ट सख्त 

chat bot
आपका साथी