उत्तराखण्ड चुनाव 2022 : विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ चौहान ने क्‍यों कहा, पहाड़ विरोधी हैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2022 टिकट कटने से नाराज विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने विधानसभा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा सीएम को यह कहते हुए भेज है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पहाड़ विरोधी हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 10:26 AM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 10:26 AM (IST)
उत्तराखण्ड चुनाव 2022 : विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ चौहान ने क्‍यों कहा, पहाड़ विरोधी हैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक
उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2022 : नाराज विधायक रघुनाथ चौहान ने विधानसभा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा सीएम को भेज दिया है।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : टिकट बंटवारे के बाद अल्मोड़ा विधानसभा सीट में भाजपा में बगावत तेज हो गई है। टिकट कटने से नाराज विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने विधानसभा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा सीएम को भेज दिया है। साथ ही उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर पहाड़ विरोधी होने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद या डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल या चौहान में से किसी एक के निर्दलीय मैदान में उतरने का निर्णय भी लिया गया है।

मंगलवार को पांडेखोला स्थित आवास में समर्थकों के साथ बैैठक के बाद विधायक चौहान ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि पार्टी से बगावत करने वालों को टिकट देने से कार्यकर्ताओं में गहरा रोष है। पहाड़ विरोधी प्रदेश अध्यक्ष के निर्णय से कार्यकर्ता बेहद आहत है। पांच साल के कार्यकाल में उन्होंने अल्मोड़ा विधानसभा में विकास को प्राथमिकता में रखा। इसलिए जनता का प्यार आज भी मिल रहा है। इसलिए मैंने विधानसभा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा मुख्यमंत्री को भेज दिया है।

उन्होंने कहा कि अब आगे मैं चुनाव लड़ूंगा या डीसीबी के अध्यक्ष ललित लटवाल लड़ेंगे इस पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा। कार्यकर्ताओं के भावनाओं का सम्मान करते हुए ही चुनाव लड़ेंगे। डीसीबी अध्यक्ष लटवाल ने कहा कि उनके पास संगठन का कोई पद नहीं है। विधानसभा चुनाव लडऩे पर सहमति बन चुकी है। कार्यकर्ताओं के साथ एक दो बैठकें और होनी है। बुधवार तक निर्णय ले लिया जाएगा। कार्यकर्ता भी लगातार भाजपा से इस्तीफा दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी