उत्तराखंड सिविल सर्विसेज टीम के लिए ट्रायल शुरू

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड सिविल सर्विसेज टीम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jun 2018 09:03 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jun 2018 09:03 PM (IST)
उत्तराखंड सिविल सर्विसेज टीम के लिए ट्रायल शुरू
उत्तराखंड सिविल सर्विसेज टीम के लिए ट्रायल शुरू

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड सिविल सर्विसेज टीम के चयन के लिए शनिवार से ट्रायल शुरू होगा। जिसमें क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबॉल, वालीबॉल व एथलेटिक्स की टीम के लिए जनपद स्तरीय खिलाड़ियों का चयन होगा।

शुक्रवार को खेल विभाग के प्रभारी सहायक निदेशक अख्तर अली ने बताया कि वर्ष 2018-19 में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं के लिए प्रदेश से भी सिविल सर्विसेज की टीम भेजी जानी है। उन्होंने बताया कि जिले के खिलाड़ियों का 23 व 24 जून को टीम का चयन करने से पूर्व ट्रायल होगा। ट्रायल के लिए अभी तक क्रिकेट में दो, फुटबॉल में एक व बैडमिंटन में तीन खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि बैडमिंटन का ट्रायल ओम स्टर्लस बैडमिंटन एकेडमी में होगा, जबकि अन्य खेलों के लिए स्टेडियम में ट्रायल होगा।

chat bot
आपका साथी