उत्तराखंड क्रांति दल ने काला दिवस मनाकर शहीदों के लिए मांगा न्याय

उत्तराखंड क्रांति दल ने शुक्रवार को काला दिवस मनाया। इस दौरान उक्रांद कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में एकत्र होकर रामपुरा तिराहा कांड के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही आंदोलनकारियों की उपेक्षा पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 02 Oct 2020 08:16 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 08:16 PM (IST)
उत्तराखंड क्रांति दल ने काला दिवस मनाकर शहीदों के लिए मांगा न्याय
त्तराखंड क्रांति दल ने शुक्रवार को काला दिवस मनाया।

हल्द्वानी, जेएनएन : उत्तराखंड क्रांति दल ने शुक्रवार को काला दिवस मनाया। इस दौरान उक्रांद कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में एकत्र होकर रामपुरा तिराहा कांड के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही आंदोलनकारियों की उपेक्षा पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।

महानगर अध्यक्ष रवि वाल्मीकि की अगुवाई में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने सभा भी की। जिसमें उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन जोशी ने कहा कि आज ही के दिन रामपुर तिराहा में आंदोलनकारियों पर गोलियां चलाई गई। महिलाओं की अस्मिता के साथ खिलवाड़ हुआ। फिर भी सरकार मौन है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आज तक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शहीदों का इंसाफ नहीं दिला सके।

उक्रांद के कार्यकर्ताओं ने सीने में गोली खाकर राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी। राज्य बनने के बाद इसमें राज करने वाले राजनीतिक पार्टियां शहीदों को भूल गई। प्रदेश संगठन सचिव युवा उत्तम सिंह बिष्ट ने कहा कि दो अक्टूबर 1994 को उत्तराखंड के आंदोलनकारियों के साथ जो हिंसा की गई वो एक काला दाग है। इस मौके पर मनोज सिंह नेगी, महेंद्र बिष्ट, सार्थक आर्य, काजल रावत, युवा जिलाध्यक्ष नैनीताल आशु बोरा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी