दुर्गा महोत्सव में नगर व ग्रामीण श्रद्घालु हुए शामिल

नैनीताल में दुर्गा पूजा महोत्सव में रविवार को नैना देवी मंदिर परिसर में सुबह महाअष्टमी पूजन समेत अनेक धार्मिक अनुष्ठान हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 08:19 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 08:19 PM (IST)
दुर्गा महोत्सव में नगर व ग्रामीण श्रद्घालु हुए शामिल
दुर्गा महोत्सव में नगर व ग्रामीण श्रद्घालु हुए शामिल

जासं, नैनीताल : दुर्गा पूजा महोत्सव में रविवार को नैना देवी मंदिर परिसर में सुबह महाअष्टमी पूजन समापन के बाद पुष्पाजंलि, सांध्य पूजा, हवन व कन्या पूजन समेत अनेक धार्मिक अनुष्ठान हुए। धार्मिक अनुष्ठान में नगर समेत समीपवर्ती ग्रामीण भी शामिल हुए।

तय कार्यक्रम के तहत देवी भोग के बाद आरती आयोजित की गई। मुख्य पुजारी नरेंद्र नाथ चटर्जी थे। धार्मिक अनुष्ठान में हवन में यजमान समिति के महासचिव नरदेव शर्मा ने पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। भक्तजनों ने शारीरिक दूरी के साथ मां दुर्गा के दर्शन किए। सायंकालीन कार्यक्रम में छह बजे संध्या आरती की गई। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष चंदन कुमार दास, पीके शर्मा, दिनेश भट्ट, सुरेंद्र चंद्र चौधरी, विनोद पंत, गुरविंदर सिंह, राकेश कुमार, भाष्कर भहतोलिया, राकेश कुमार आदि मौजूद थे। महोत्सव में सोमवार को साढ़े नौ बजे महा दशमी पूजन के बाद मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। इधर राम सेवक सभा के तत्वावधान में सभा भवन में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस दौरान मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, मनोज जोशी, कमलेश ढौडियाल आदि थे।

chat bot
आपका साथी