सीएम से मिलने जा रहे भाजपा नेता और पुलिस में धक्का मुक्की, मौके पर मची अफरातफरी

शनिवार को गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकाप्टर से दोपहर 145 बजे पुलिस लाइन में पहुंचे। इस दौरान भाजपा के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी हेलीपैड की ओर जाने लगे। यह देख पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियाें ने उन्हें रोक लिया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 03:09 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 03:09 PM (IST)
सीएम से मिलने जा रहे भाजपा नेता और पुलिस में धक्का मुक्की, मौके पर मची अफरातफरी
मामला बिगड़ता देख पुलिस अधिकारी पहुंचे और भाजपा नेता को समझा बुझाकर शांत कराया।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर: पुलिस लाइन में बने हैलीपेड के पास मुख्यमंत्री से मिलने के लिए जा रहे भाजपा नेता को रोकने के दौरान हंगामा हो गया। आक्रोशित भाजपा नेता की पुलिस से धक्का मुक्की हो गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। बाद में पुलिस अधिकारियों ने जैसे तैसे भाजपा नेता को समझा बुझाकर शांत कराया।

शनिवार को गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  हेलीकाप्टर से दोपहर 1:45 बजे पुलिस लाइन में पहुंचे। जहां पर भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर रामपाल सिंह समेत तमाम भाजपा नेता उनसे मिलने के लिए हैलीपेड पर पहुंचे और स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री से मिलने के लिए हेलीपैड की ओर जाने लगे। यह देख पुलिस लाइन मेें तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियाें ने उन्हें रोक लिया। किच्छा के भाजपा नेता श्रीकांत राठौर भी मुख्यमंत्री से मिलने के लिए जाने लगे तो पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। इस पर उनकी पुलिस कर्मियों से नोकझोंक और धक्का मुक्की हो गई। जिससे अच्छा खासा हंगामा हो गया। बाद में मामला बिगड़ता देख पुलिस अधिकारी पहुंचे और भाजपा नेता को समझा बुझाकर शांत कराया।

चप्पे चप्पे पर तैनात थी फोर्स

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस महकमा सतर्क था। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और पीएसी तैनात की गई थी। इसके लिए छह सीओ, 13 निरीक्षक, 25 उप निरीक्षक, 100 कांस्टेबल, 50 महिला कांस्टेबल और दो कंपनी पीएसी तैनात थी। साथ ही चौराहों पर सीपीयू और यातायात पुलिस कर्मियों की भी डयूटी लगाई गई थी।

chat bot
आपका साथी