Nainital: तापमान चढ़ने के साथ पहाड़ों का रुख कर रहे सैलानी, नैनीताल में लगा पर्यटकों का तांता, बाजारों में दिख रही रौनक

वीकेंड को लेकर सरोवर नगरी में सैलानियों आने लगे हैं। पर्यटन स्थलों में भी रौनक है। वहीं पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़ने से लगे जाम से लोग परेशान रहे। मैदानी भागों में तापमान चढ़ने के साथ सैलानियों का रुख पर्वतीय क्षेत्रों की ओर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को नगर के पर्यटन स्थल सैलानियों की चहल-पहल से पटे रहे। होटलों के अधिकांश कमरे पैक रहे।

By kishore joshi Edited By: Jeet Kumar Publish:Sat, 11 May 2024 06:00 AM (IST) Updated:Sat, 11 May 2024 06:00 AM (IST)
Nainital: तापमान चढ़ने के साथ पहाड़ों का रुख कर रहे सैलानी, नैनीताल में लगा पर्यटकों का तांता, बाजारों में दिख रही रौनक
तापमान चढ़ने के साथ पहाड़ों का रुख कर रहे सैलानी

जागरण संवाददाता, नैनीताल। वीकेंड को लेकर सरोवर नगरी में सैलानियों आने लगे हैं। पर्यटन स्थलों में भी रौनक है। वहीं, पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़ने से लगे जाम से लोग परेशान रहे। मैदानी भागों में तापमान चढ़ने के साथ सैलानियों का रुख पर्वतीय क्षेत्रों की ओर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को नगर के पर्यटन स्थल सैलानियों की चहल-पहल से पटे रहे। होटलों के अधिकांश कमरे पैक रहे।

सैलानियों का झील में तांता लगा रहा

नौका विहार करने वाले सैलानियों का झील में तांता लगा रहा और पंत पार्क समेत भोटिया बाजार में सैलानियों की भारी भीड़ रही। स्नोव्यू, राजभवन, चिड़ियाघर, हिमालय दर्शन व केव गार्डन में काफी भीड़ रही। इस बीच यातायात स्थिति कई बार बिगड़ी हुई नजर आई।

पर्यटक वाहनों के आने तथा माल रोड में हाटमिक्स होने से जाम की स्थिति में इजाफा हुआ। पुलिस को यातायात व्यवस्था सुचारू करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। लोअर मालरोड, स्नोव्यू मार्ग, मस्जिद चौराहा व चिड़ियाघर मार्ग में सर्वाधिक जाम लगा।

बाइपास से शटल वाहनों का संचालन शुरू होगा

इधर नैनीताल होटल एन्ड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट के अनुसार ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन बढ़ना शुरू हो गया है। 15 मई से मैदानी भागों के स्कूलों में अवकाश शुरू होने के बाद सीजन चरम पर पहुंचना शुरू हो जाएगा। शहर में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ ही रूसी बाईपास, नारायण नगर के दुकानदार उत्साहित हैं। उम्मीद है कि अगले दिनों में बाइपास से शटल वाहनों का संचालन शुरू होगा।

chat bot
आपका साथी