Dengue sting महकमे ने कहा डेंगू के मरीज शून्‍य, जागरण ने उजागर किया सच तो विभाग ने जारी किए आंकड़े, 26 नए और 23 हैं भर्ती, अब तक 2880 लोग हो चुके हैं डेंगू के शिकार

स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन पहले निजी अस्पतालों व लैब में मरीजों की संख्या शून्य दिखा दी थी। जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने दोनों तरह के अस्पतालों के आंकड़े जारी किए।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 27 Oct 2019 11:40 AM (IST) Updated:Sun, 27 Oct 2019 09:25 PM (IST)
Dengue sting महकमे ने कहा डेंगू के मरीज शून्‍य, जागरण ने उजागर किया सच तो विभाग ने जारी किए आंकड़े, 26 नए और 23 हैं भर्ती, अब तक 2880 लोग हो चुके हैं डेंगू के शिकार
Dengue sting महकमे ने कहा डेंगू के मरीज शून्‍य, जागरण ने उजागर किया सच तो विभाग ने जारी किए आंकड़े, 26 नए और 23 हैं भर्ती, अब तक 2880 लोग हो चुके हैं डेंगू के शिकार

हल्द्वानी, जेएनएन : स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन पहले निजी अस्पतालों व लैब में मरीजों की संख्या शून्य दिखा दी थी। जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद शनिवार को विभाग ने दोनों तरह के अस्पतालों के आंकड़े जारी किए हैं। इन अस्पतालों में 26 नए मरीज डेंगू के सामने आए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. बलबीर की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार एसटीएच में सात, बेस अस्पताल में 15 व निजी लैब की एलाइजा जांच में चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बेस अस्पताल में 15, एसटीएच में सात और निजी अस्पताल में केवल एक मरीज ही भर्ती बताया गया है। जबकि निजी अस्पतालों में एलाइजा के अलावा कार्ड टेस्ट पॉजिटिव कई मरीज भर्ती हैं। वहीं अब तक 2880 मरीज डेंगू से प्रभावित हो चुके हैं।

दीपावली के दिन भी चलेगा अभियान

स्वास्थ्य विभाग ने दीपावली के दिन भी जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। कुछ डॉक्टर व कर्मचारी दो चरण में डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में जाएंगे और जागरूकता अभियान चलाएंगे। शनिवार को उजाला नगर क्षेत्र में अभियान चलाया गया।

बड़े छुट्टी पर बाकी काम पर 

एक ओर शहर में महामारी जैसे हालात को काबू करने की जद्दोजहद है, वहीं दीपावली के त्योहार भी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग में चर्चा आम है कि बड़े अधिकारी छुट्टी पर चले गए, बाकी के बारे में कुछ नहीं सोचा गया। जबकि कुछ कर्मचारियों को लंबे समय से अवकाश तक नहीं मिल सका है।

यह भी पढ़ें : Dengue sting ठंड में मच्छर हो जाते हैं निष्क्रिय, दिवाली तक डेंगू के प्रकोप से डॉक्टर भी हैं हैरान

chat bot
आपका साथी