Kumaon Weather Update : एक सप्ताह बाद फिर शून्य से नीचे पारा, परिस्थिति अनुकूल रही तो रविवार से मिलेगी राहत

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को भी पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं पर पाले पडऩे की संभावना रहेगी। ऐसे में शनिवार को ठंड से राहत की उम्मीद कम है। इधर मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रभाव कम होने के आसार हैं।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 15 Jan 2022 06:38 AM (IST) Updated:Sat, 15 Jan 2022 06:38 AM (IST)
Kumaon Weather Update : एक सप्ताह बाद फिर शून्य से नीचे पारा, परिस्थिति अनुकूल रही तो रविवार से मिलेगी राहत
आसमान साफ रहा और धूप खिली तो रविवार से तापमान में थोड़ा सुधार की उम्मीद है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : करीब एक सप्ताह बार कुमाऊं के चम्पावत जिले में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। शुक्रवार को यहां पारा माइनस 0.3 डिग्री दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर व नैनीताल के तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने पाले को तापमान में कमी की वजह बताया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को भी पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं पर पाले पडऩे की संभावना रहेगी। ऐसे में शनिवार को ठंड से राहत की उम्मीद कम है। इधर, मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रभाव कम होने के आसार हैं। हवा चलने से तापमान सामान्य से कम रह सकता है। आसमान साफ रहा और धूप खिली तो रविवार से तापमान में थोड़ा सुधार की उम्मीद है।

कुमाऊं के प्रमुख स्थानों का तापमान

स्थान      अधिकतम   न्यूनतम

हल्द्वानी     17.7       8.5

पंतनगर     17.2       9.1

नैनीताल    10.1       4.3

मुक्तेश्वर    8.1         0.8

बागेश्वर    20.5        5.6

चम्पावत    14.3       -0.3

अल्मोड़ा    18.1        4.8

पिथौरागढ़   16.4        2.0

कुमाऊं में 20 जनवरी तब बारिश के आसार नहीं

आंशिक बादलों को छोड़कर कुमाऊं में अगले सप्ताह मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। बिना बारिश की सूखी ठंड सेहत प्रभावित कर सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय स्वास्थ्य को लेकर अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। कुमाऊं के तराई-भाबर में 12 जनवरी से घने कोहरे की स्थिति रही। शुक्रवार को कोहरे में कमी देखी गई। हल्द्वानी में पूर्वाह्न 11 बजे कोहरा साफ होने के साथ आंशिक बादलों के बीच धूप खिली रही। छह किमी प्रति घंटे की गति से चली हवा से तापमान लुढ़क गया है। हल्द्वानी के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री व न्यूनतम में 1.5 डिग्री की कमी आई है।

chat bot
आपका साथी