उत्तराखंड का मौसम बदला, पिथौरागढ़ की हिमालयी चोटियों पर हिमपात शुरू

उत्तराखंड का मौसम बदल चुका है। पिथौरागढ़ में उच्च हिमालय में दो दिन बादल छाए रहने के बाद बुधवार सुबह से ऊंची चोटियों पर हिमपात हो रहा है। पंचाचूली राजरम्भा छिपलाकेदार में हिमपात जारी है। मुनस्यारी में भी सुबह से बादल छाए थे दिन चढ़ने के साथ धूप खिली है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 04 Nov 2020 01:13 PM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2020 01:13 PM (IST)
उत्तराखंड का मौसम बदला, पिथौरागढ़ की हिमालयी चोटियों पर हिमपात शुरू
उत्तराखंड का मौसम बदला, पिथौरागढ़ की हिमालयी चोटियों पर हिमपात शुरू

पिथौरागढ़, जेएनएन : उत्तराखंड का मौसम बदल चुका है। पिथौरागढ़ में उच्च हिमालय में दो दिन बादल छाए रहने के बाद बुधवार सुबह से ऊंची चोटियों पर हिमपात हो रहा है। पंचाचूली, राजरम्भा, छिपलाकेदार में हिमपात जारी है। मुनस्यारी में भी सुबह से बादल छाए थे दिन चढ़ने के साथ धूप खिली है।

धारचूला के भी उच्च हिमालयी दारमा, व्यास की चोटियों में हिमपात होने लगा है। जिले के निचले स्थानों में धूप खिली है। उधर धारचूला की व्यास घाटी में चीन सीमा पर स्थित अंतिम भारतीय गांव कुटी में मौसम का पहला हिमपात हो चुका है। कुटी के ग्रामीण माइग्रेशन में धारचूला पहुंच चुके है।

गुंजी, नप्लच्यू, रोंगकोंग, नाबी और गर्ब्यांग गांवों के ग्रामीणों का माइग्रेशन भी शुरू हो चुका है। अब गांवों के केवल जानवर पालने वाले ग्रामीण बचे हैं। अपने जानवरों झुप्पुओं के साथ सात नवंबर तक ग्रामीण उच्च हिमालय से धारचूला के लिए रवाना होंगे। दारमा घाटी के सीपू, तिदांग, गो, विदांग, दांतू, दुग्तू, ढाकर से ग्रामीण शीतकालीन प्रवास के लिए जौलजीबी, बलुवाकोट, नया बस्ती, कालिका, छारछुम पहुंच चुके हैं। अन्य गावों के ग्रामीण माइग्रेशन की तैयारी में है।

chat bot
आपका साथी