उच्च हिमालय में बर्फबारी, निचले इलाकों में शीतलहर से कड़ाके की ठंड

बुधवार को मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान सात डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। बर्फबारी के बाद तहसील मुख्यालय में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मुख्यालय में जगह-जगह अलाव जलाए जा रहे हैं।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 11:13 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 11:13 PM (IST)
उच्च हिमालय में बर्फबारी, निचले इलाकों में शीतलहर से कड़ाके की ठंड
सीमांत तहसील मुनस्यारी में पूरे दिन बादल छाए रहे

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। बुधवार को जिले की ऊंची चोटियों पर जमकर हिमपात हुआ। सीमांत तहसील मुनस्यारी में पूरे दिन बादल छाए रहे और जिला मुख्यालय में दिन भर धूप छांव का खेल चलता रहा।

सीमांत क्षेत्रों में बीते रोज से ही मौसम खराब है। बुधवार को तहसील मुख्यालय में पूरे दिन बादल छाए रहे। ऊंची चोटी हंसाङ्क्षलग, राजरंभा, नंदादेवी में बुधवार को पूरे दिन हिमपात होता रहा। चोटियां बर्फ से लकदक हैं। त्तर्फबारी से तापमान में फिर गिरावट आ गई है। बुधवार को मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान सात डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। बर्फबारी के बाद तहसील मुख्यालय में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मुख्यालय में जगह-जगह अलाव जलाए जा रहे हैं। 

उधर, धारचूला क्षेत्र के अंतर्गत कुटी, गुंजी में फिर हिमपात हुआ है। तहसील क्षेत्र की व्यास, चौदांस और दारमा घाटी के कई गांव बर्फ से ढके हुए हैं। इन क्षेत्रों में तापमान माइनस दो डिग्री सेंटीग्रेट तक पहुंच रहा है। इधर जिला मुख्यालय में भी पूरे दिन धूप छांव का खेल चलता रहा। 

सर्द हवा ने भी बढ़ाई लोगों की परेशानी 

अल्मोड़ा : पहाड़ पर विगत दो दिन चटख धूप खिलने के बाद बुधवार को मौसम में बदलाव रहा। दिन भर आसमान में बादलों की आवाजाही रही। वहीं सर्द हवा ने भी लोगों को खूब बेहाल किया। मुख्यालय का अधिकतम तापमान 21 तथा न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

पहाड़ पर सोमवार व मंगलवार को दिन भर चटख धूप खिलने के बाद अगले ही दिन मौसम ने फिर पलटी मार ली। सूर्योदय के कुछ घंटों बाद ही बादलों की आवाजाही शुरू हुई। जो दिन भर जारी रही। वहीं सर्द हवा से भी सूरज की तपिश कम ही रही। इधर मौसम के बदले रुख को देखते हुए बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी कम ही संख्या में बाजार पहुंचे। इधर पहाड़ में लगातार बढ़ रही ठंड के मद्देनजर जन  अधिकार मंच समेत अनेक संगठनों ने नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की संख्या बढ़ाए जाने की मांग पालिका व नगर पालिका परिषद से की है।

इधर, सर्द हवा चलने से जिले के पनुवानौला, आरतोला, वृद्ध जागेश्वर, जागेश्वर, दन्यां, जलना, शहरफाटक, मोरनौला, बिनसर आदि क्षेत्रों में भी ठिठुरन बनी रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने गरम कपड़े पहन तथा अलाव आदि सेंककर ठंड से बचाव करने का प्रयास किया।

chat bot
आपका साथी