सीता विवाह व लक्ष्मण-परशुराम संवाद का हुआ मंचन

नैनीताल में कोरोना काल में शहर की प्रयोगांक संस्था की ओर से दिखाई जा रही डिजिटल रामलीला मंचन दर्शकों को खूब भा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 07:44 PM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 07:44 PM (IST)
सीता विवाह व लक्ष्मण-परशुराम संवाद का हुआ मंचन
सीता विवाह व लक्ष्मण-परशुराम संवाद का हुआ मंचन

जासं, नैनीताल : कोरोना काल में शहर की प्रयोगांक संस्था की ओर से दिखाई जा रही डिजिटल रामलीला मंचन दर्शकों को खूब भा रही है। लोकल चैनलों के साथ ही फेसबुक और यूटयूब चैनल के माध्यम से दर्शक घर बैठे इसका भरपूर आनंद उठा रहे है। रामलीला के दूसरे दिन सीता विवाह और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन किया गया। कार्यक्रम संयोजक संतोष बिष्ट ने बताया कि पहले दिन नारद माह से अहिल्या उद्धार तक का मंचन किया गया था। जिसको लोकल चैनल ताल, एचडीएस, एबीपीएल पर शाम छह और आठ बजे प्रसारित किया जा रहा है। इसके अलावा फेसबुक और यूट्यूब पर भी रामलीला प्रसारित की जा रही है। इस कार्य में रंगकर्मी मिथिलेश पांडे, मदन मेहरा, मुकेश धस्माना, रोहित वर्मा, कौशल साह, चारू तिवारी, पवन कुमार, वैभव जोशी, सोनी जंतवाल, नरेश चम्याल, नवीन बेगाना, दीपक पुल्स, अदिति खुराना समेत अन्य लोग सहयोग में जुटे हुए है।

chat bot
आपका साथी