वैज्ञानिकों ने रहस्य खोजा, फोटोग्राफरों ने पढ़ी सितारों की चाल

दैनिक जागरण की ओर से आयोजित इस शानदार आयोजन में जहां फोटोग्राफर्स ने आसमान में सितारों की चाल पढ़ी वहीं एस्ट्रोनॉमी के रहस्य पर वैज्ञानिकों ने कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sun, 18 Feb 2018 09:45 AM (IST) Updated:Sun, 18 Feb 2018 08:58 PM (IST)
वैज्ञानिकों ने रहस्य खोजा, फोटोग्राफरों ने पढ़ी सितारों की चाल
वैज्ञानिकों ने रहस्य खोजा, फोटोग्राफरों ने पढ़ी सितारों की चाल

नौकुचियाताल, नैनीताल [राकेश सनवाल]: देश के नामी फोटोग्राफर्स की मौजूदगी में नौकुचियाताल का टेंपलटन एकेडमी इंटरनेशनल शनिवार को ब्रह्मंड दर्शन सीजन-2 का गवाह बना। दैनिक जागरण की ओर से आयोजित इस शानदार आयोजन में जहां फोटोग्राफर्स ने आसमान में सितारों की चाल पढ़ी वहीं एस्ट्रोनॉमी के रहस्य पर वैज्ञानिकों ने कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। 

ब्रह्मंड दर्शन सीजन-2 का शुभारंभ नैनीताल के जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी के साथ ही दैनिक जागरण के महाप्रबंधक डॉ. राघवेंद्र चड्ढा, एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी, टेंपलटन एकेडमी के चेयरमेन नीरज अग्रवाल, सचिव सोनल अग्रवाल, खगोल वैज्ञानिक डॉ. आरसी कपूर, जागरण के फोटो संपादक जगदीश यादव, संपादकीय प्रभारी आशुतोष सिंह और विज्ञापन प्रभारी विनय तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। 

कार्यक्रम की लोकप्रियता के चलते कलकत्ता, महाराष्ट्र, मप्र, आंध्र प्रदेश समेत देशभर से 100 से अधिक इंट्री आई थीं, जिसमें 35 बेस्ट इंट्री का चयन किया गया। खास बात यह रही कि इसमें करीब आधा दर्जन महिलाएं भी रहीं। कार्यक्रम में खगोल वैज्ञानिक डॉ. आशीष पांडे ने अंतरिक्ष के रहस्यों के बारे में कई महत्वपूर्ण व रहस्यमयी जानकारियां दीं। इस दौरान टेंपलटन के प्रधानाचार्य मार्क जोसुवा, सीओओ महेश पांडे समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: चांद पर है कर्इ भ्रांतियों का ग्रहण, अनसुलझे रहस्यों से नहीं उठा पर्दा

यह भी पढ़ें: लंबे अर्से बाद सूरज ने फिर से दहकना कर दिया शुरू

chat bot
आपका साथी