Salt By Election : सल्ट में तीसरी ताकत के रूप में वाेटरों ने नोटा पर जताया विश्वास

पहले चक्र की गिनती से ही भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी के बाद तीसरे स्थान पर अडिग नोटा को मिले मत मतगणना के आठवें चक्र तक टस से मस नहीं हुए। पोस्टल बैलेट समेत गिनती के 12वें चक्र तक इसने अपना यह स्थान बनाए रखा।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 05:19 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 05:57 PM (IST)
Salt By Election : सल्ट में तीसरी ताकत के रूप में वाेटरों ने नोटा पर जताया विश्वास
पसंदीदा प्रत्याशी नहीं होने पर मतदाताओं के बीच धारा के विपरीत कदम उठाने का साहस भी जाग्रत होने लगा है।

प्रमोद पांडे, हल्द्वानी। भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद रिक्त सल्ट विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव के जनादेश में तीसरी ताकत के रूप में नोटा (इनमें से कोई नहीं) पर भरोसा जताया गया है। उत्तरप्रदेश का पुनर्गठन कर पृथक राज्य उत्तराखंड की मांग सबसे पहले उठाने वाले और इसके लिए लंबा संघर्ष करने वाले उत्तराखंड क्रांति दल का प्रत्याशी हालांकि मतपत्र खारिज होने से चुनाव नहीं लड़ सका। लेकिन इस पार्टी के रणनीतिकारों ने राज्य आंदोलनकारी पान सिंह को अपना समर्थन दिया था, जो इस लड़ाई में नोटा से कहीं पीछे छूट गया।

पहले चक्र की गिनती से ही भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी के बाद तीसरे स्थान पर अडिग नोटा को मिले मत मतगणना के आठवें चक्र तक टस से मस नहीं हुए। पोस्टल बैलेट समेत गिनती के 12वें चक्र तक इसने अपना यह स्थान बनाए रखा। इससे स्पष्ट हो रहा है कि लोक सेवी के रूप में पसंदीदा प्रत्याशी नहीं होने पर मतदाताओं के बीच धारा के विपरीत कदम उठाने का साहस भी जाग्रत होने लगा है।  

इससे यह भी जाहिर हो रहा है कि 27 सितंबर 2013 को देश की शीर्ष अदालत के मतदान में वोटरों के लिए ईवीएम में नोटा (इनमें से कोई प्रत्याशी नहीं) का विकल्प रखने के चुनाव आयोग को दिया गया आदेश अब असरकारी रूप लेने लगा है।

हालांकि ईवीएम व्यवस्था से पूर्व भी मतदाता को चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों को रिजेक्ट करने का अधिकार मिला हुआ था। संविधान में निर्वाचनों के संचालन के नियम (कंडक्ट ऑफ इलेक्शन रूल्स)-1961 की धारा 49-0 के रूप में यह व्यवस्था पहले से ही मतदाताओं के लिए की गई थी, लेकिन प्रचार-प्रसार के बिना यह अनुपयोगी बनकर रह गई।

नोटा                    उक्रांद समर्थित प्रत्याशी

पहले चक्र में - 67,     26

दूसरा चक्र - 147,      59

तीसरा चक्र - 192,     74

चौथा चक्र - 256,      99

पांचवां चक्र- 309,      173

छठा चक्र -  378,      214

सातवां चक्र- 467,     243

आठवां चक्र- 514,     260

नौवां चक्र - 579,      283

10वां चक्र - 639,     299

11वां चक्र- 693,     335

12वां चक्र- 721,    346

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी