आंदोलन में शामिल संविदा रोडवेज कर्मियों का कटेगा वेतन, कर्मचारियों मेें आक्रोश

छह जनवरी से नौ जनवरी तक इन कर्मचारियों ने ड्यूटी का बहिष्कार भी किया।वहीं अब जीएम संचालन दीपक जैन ने कार्य बहिष्कार की वजह से रोडवेज को हुए वित्तीय नुकसान की वसूली के आदेश जारी कर दिए हैं।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 04:30 PM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 04:30 PM (IST)
आंदोलन में शामिल संविदा रोडवेज कर्मियों का कटेगा वेतन, कर्मचारियों मेें आक्रोश
आक्रोशित कर्मचारियों ने कहा कि अगर आदेश को वापस नहीं लिया गया तो दोबारा आंदोलन कर देंगे।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : परिवहन निगम प्रबंधन के नए आदेश से रोडवेज के संविदा और विशेष श्रेणी के कर्मचारी खासा आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि जायज मांगों को लेकर पूर्व में आंदोलन किया गया था। अब निगम प्रबंधन ने उन सभी कर्मचारियों की सूची तलब कर ली है तो कि कार्य बहिष्कार में शामिल थे। ताकि नुकसान की भरपाई वेतन से पैसे काट कर की जा सके। आक्रोशित कर्मचारियों ने कहा कि अगर आदेश को वापस नहीं लिया गया तो सब एकजुट होकर दोबारा आंदोलन खड़ा कर देंगे।

परिवहन निगम में संविदा और विशेष श्रेणी के तहत करीब तीन हजार कर्मचारी काम करते हैं। इनमें अधिकांश चालक व परिचालक के तौर पर तैनात हैं। जबकि कुछ वर्कशाप में तकनीकी फील्ड से भी जुड़े हैं। लंबे समय से संविदा और विशेष श्रेणी के कर्मचारी स्थायी नियुक्ति और समान कार्य-समान वेतन की मांग कर रहे थे। लेकिन मुख्यालय ने मांग को गंभीरता से नहीं लिया।

छह जनवरी से नौ जनवरी तक इन कर्मचारियों ने ड्यूटी का बहिष्कार भी किया। जिस वजह से निगम को बसों के संचालन में खासा दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं, अब जीएम संचालन दीपक जैन ने कार्य बहिष्कार की वजह से रोडवेज को हुए वित्तीय नुकसान की वसूली के आदेश जारी कर दिए हैं। सभी डिपो के एआरएम से रिपोर्ट मांगी है। वहीं, संविदा-विशेष कर्मचारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंग्वाल ने कहा कि जल्द मुख्यालय ने आदेश निरस्त नहीं किया तो दोबारा आंदोलन होगा।

chat bot
आपका साथी