पूर्व स्पीकर व विधायक संग सचिव से मिले रोडवेज कर्मी

जासं हल्द्वानी उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंश कपूर व लालकुआं विधायक नवीन दुम्का संग सचिव परिवहन शैलेश बगौली से मुलाकात की और रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर वार्ता की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 07:22 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 07:22 PM (IST)
पूर्व स्पीकर व विधायक संग सचिव से मिले रोडवेज कर्मी
पूर्व स्पीकर व विधायक संग सचिव से मिले रोडवेज कर्मी

जासं, हल्द्वानी: उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंश कपूर व लालकुआं विधायक नवीन दुम्का संग सचिव परिवहन शैलेश बगौली से मुलाकात की और रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर वार्ता की। इस दौरान चार माह से कर्मचारियों के वेतन नहीं मिलने और वर्कशाप में आउटसोर्स के जरिये तैनात कर्मचारियों के वेतन से की जा रही कटौती का मुद्दा उठाया गया। प्रतिनिधि मंडल में शामिल संघ के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण शर्मा, उपाध्यक्ष विजय सिंह, मंत्री सहेंद्र सिंह, बाल मुकुंद सुयाल, प्रेम दुम्का और प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ संजीव बिश्नोई शामिल रहे। संघ ने कहा कहा कि वेतन नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। इसके अलावा संविदा कर्मियों को पूरी ड्यूटी नहीं मिलने से भी दिक्कत आ रही। वहीं, महामंत्री बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल 29 अक्टूबर को मुख्यमंत्री से भी मिलेगा।

chat bot
आपका साथी