भैया दूज पर रोडवेज ने बढ़ाई बसों की संख्या, यात्रियों की संख्या के हिसाब से होगा संचालन

दीवाली के अगले दिन यानी रविवार को रोडवेज स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं परिवहन निगम के अफसरों को उम्मीद है कि आज भैया दूज पर यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में रोडवेज ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था कर रखी हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 16 Nov 2020 03:07 PM (IST) Updated:Mon, 16 Nov 2020 03:07 PM (IST)
भैया दूज पर रोडवेज ने बढ़ाई बसों की संख्या, यात्रियों की संख्या के हिसाब से होगा संचालन
भैया दूज पर रोडवेज ने बढ़ाई बसों की संख्या, यात्रियों की संख्या के हिसाब से होगा संचालन

हल्द्वानी, जेएनएन : दीवाली के अगले दिन यानी रविवार को रोडवेज स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, परिवहन निगम के अफसरों को उम्मीद है कि आज भैया दूज पर यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में रोडवेज ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था कर रखी हैं। ताकि ऐन मौके पर जरूरत के हिसाब से इनका संचालन हो सके और बसों की संख्या कम ना पड़े। हल्द्वानी बस अड्डे पर महिला सवारियां अधिक थीं। स्टेशन से दो बजे तक 21 बसें रवाना हो गईं थीं।

दीवाली से पहले रोडवेज ने बसों के फेरों से अच्छी-खासी कमाई की थी। 12 नवंबर को हल्द्वानी डिपो ने रिकार्ड नौ लाख रुपये बसों के संचालन से कमाए। जबकि इससे पहले कमाई की औसत पांच से छह लाख थी। पहाड़ से लेकर मैदानी रूटों पर भेजी गई बसें पैक नजर आई। ऐसे में रोडवेज को उम्मीद है कि रक्षा बंधन के बाद साल में बहनों के दूसरे त्योहार भैया दूज पर भी सवारियों की संख्या बढ़ सकती है। जिस वजह से वर्कशाप में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि बसों को तैयार रखें। अफसरों के मुताबिक बीस गाडिय़ां अतिरिक्त श्रेणी में रखी गई है। वहीं, 13 नवंबर को अवकाश पर रहे कर्मचारियों को आज से डिपो में बोनस भी बांटा जाएगा।

लोकल रूट से उम्मीद ज्यादा : परिवहन निगम के आज लंबे नहीं बल्कि लोकल रूटों पर सवारियों की संख्या ज्यादा होने की उम्मीद है। इसमें नैनीताल, रुदपुर, बाजपुर, काशीपुर, किच्छा, सितारगंज व खटीमा मार्ग शामिल है। हल्द्वानी व काठगोदाम डिपो के अलावा जेएनएनयूआरएम की बसें भी यहां दौड़ेंगी।

chat bot
आपका साथी