प्रदेश में आपदा के पूर्वानुमान के लिए जल्द स्थापित होगा अनुसंधान केंद्र : सीएम धामी

भाजपा सरकार के 5 साल में अभूतपूर्व कार्य हुए सरकार ने स्वास्थ्य पेयजल सड़क समेत सभी क्षेत्रों में काम किया। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को मजबूत सरकार दी है। देहरादून का हवाई अड्डा अंतरराष्ट्रीय बनने जा रहा है। पंतनगर हवाई अड्डे को ग्रीन फील्ड के रूप में विकसित किया जाएगा।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Fri, 07 Jan 2022 05:48 PM (IST) Updated:Fri, 07 Jan 2022 05:48 PM (IST)
प्रदेश में आपदा के पूर्वानुमान के लिए जल्द स्थापित होगा अनुसंधान केंद्र : सीएम धामी
सीएम धामी ने छात्र छात्राओं को टेबलेट व मां लक्ष्मी योजना की किट भी प्रदान की।

संवाद सहयोगी, खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में जल्द ही आपदा के पूर्वानुमान के लिए अनुसंधान केंद्र की स्थापना किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा युवा शक्ति आने वाले समय में उत्तराखंड का भाग्य बदलेगी। युवा उन्नति, गति, एवं विकास के बाप बनेंगे। केंद्र सरकार ने प्रदेश को एक लाख करोड़ रुपए की धनराशि विकास के लिए दी है। बद्रीनाथ के लिए 225 करोड रुपए की धनराशि स्वीकृत हो गई है। भारत नेपाल सीमा के पिथौरागढ़ में जौलजीबी पुल का निर्माण होगा। जिसकी केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इस दौरान सीएम धामी ने 66.18 करोड़ों की लागत से बनने वाली योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

सरकार के 5 साल होने पर नए इरादे, युवा सरकार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को चुटिया फार्म के स्कूल परिसर में वर्चुअल माध्यम से प्रदेश वासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी कर्मभूमि से मुख्य सेवक के रूप में समूचे प्रदेश को संबोधित करना पड़ रहा है यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार के 5 साल में अभूतपूर्व कार्य हुए, सरकार ने स्वास्थ्य पेयजल सड़क समेत सभी क्षेत्रों में काम किया। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को मजबूत सरकार दी है। देहरादून का हवाई अड्डा अंतरराष्ट्रीय बनने जा रहा है। पंतनगर हवाई अड्डे को ग्रीन फील्ड के रूप में विकसित किया जाएगा।

प्रदेश सरकार ने बेरोजगारों के लिए 24000 पदों पर नियुक्तियां निकाली हैं। पिछले कई वर्षों से पुलिस में भर्ती नहीं हुई थी। उसमें भी 1734 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। कोरोना महामारी के चलते भर्ती में 1 वर्ष की छूट के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं का शुल्क भी माफ किया गया है। प्रदेश की भाजपा सरकार राज्य के विकास के लिए पूरी शिद्दत से कार्य कर रही है। उन्हें विश्वास है कि प्रदेश की जनता सरकार के साथ है। इस दौरान सीएम धामी ने छात्र छात्राओं को टेबलेट व मां लक्ष्मी योजना की किट भी प्रदान की।

chat bot
आपका साथी