नैनीताल जिले के 40 हजार कार्डों का बंद होगा राशन, 28 फरवरी तक आधार लिंक कराने का मौका

राशन कार्ड के साथ आधार लिंक नहीं करना लोगों को मंहगा पडऩे वाला है। आधार लिंक नहीं होने वाले करीब 40 हजार राशन कार्ड मार्च माह में डिलीट कर दिए जाएंगे। जिसके लिए लोगों के पास 28 फरवरी तक का समय शेष है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 16 Feb 2021 09:43 AM (IST) Updated:Tue, 16 Feb 2021 09:43 AM (IST)
नैनीताल जिले के 40 हजार कार्डों का बंद होगा राशन, 28 फरवरी तक आधार लिंक कराने का मौका
नैनीताल जिले के 40 हजार कार्डों का बंद होगा राशन, 28 फरवरी तक आधार लिंक कराने का मौका

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : राशन कार्ड के साथ आधार लिंक नहीं करना लोगों को मंहगा पडऩे वाला है। आधार लिंक नहीं होने वाले करीब 40 हजार राशन कार्ड मार्च माह में डिलीट कर दिए जाएंगे। जिसके लिए लोगों के पास 28 फरवरी तक का समय शेष है। इस दौरान आधार लिंक करा लेने वालों की सुविधा बहाल कर दी जाएगी, जिनका आधार लिंक नहीं होगा उनका राशन बंद कर दिया जाएगा। 

आम आदमी को सस्ते दर पर राशन मुहैया कराने की जिम्मेदारी पूर्ति विभाग की है। जिसमें सस्ता गल्ला विक्रेताओं के जरिए लोगों को चावल, गेंहू, चीनी, दाल आदि की सुविधा दी जा रही है। जिसमें फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाने के मामले सामने आने के बाद आधार लिंक कराना आवश्यक कर दिया गया है। जिसके लिए पूर्ति विभाग के जरिए लंबे समय से प्रयास चल रहा है। इसके बाद भी शत प्रतिशत राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं हो सके हैं। पूर्ति विभाग के निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि अब मार्च माह से शेष बचे राशन कार्डों को डिलीट करने की योजना बनाई गई है।

बंद किया राशन वितरण

राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं कराने पर खाद्यान्न वितरण का कार्य भी बंद कर दिया गया है। जिसमें बचे हुए राशन कार्ड धारकों को तीन माह के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। आधार लिंक कराने के तीन माह बाद राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न का लाभ दिया जाएगा। इसके बाद भी लिंक नहीं कराने वालों के बारे में माना जा रहा है कि यह सभी कार्ड फर्जी हो सकते हैं। जिस कारण इनमें आधार लिंक कराने की कार्रवाई नहीं की जा रही है। 

80 फीसद में आधार लिंक

नैनीताल जिले में कुल राशन कार्ड की संख्या दो लाख 33 हजार 144 है। जिसमें करीब 80 फीसद राशन कार्ड आधार से लिंक कर दिए गए हैं। राशन कार्ड आधार से लिंक कराने के लिए पूर्ति कार्यालय में लोगों की भीड़ भी हो रही है। ऐसे में अब फरवरी माह तक ही लोगों के पास समय बचा हुआ है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी