Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए लंदन पहुँचे भाईजी, बोले-श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर यहां उत्साहित हैं लोग

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Mon, 30 May 2022 05:07 PM (IST)

    स्वामी रामगोविन्द दास भाईजी दो महीने की लंदन यात्रा पर हैं। वह भारतीय मूल के अनेक नागरिकों से मिलकर भारत भूमि की महक उन तक पहुंचा रहे हैं। विगत 15 दिनों से लगातार उनके शिष्यों की ओर लंदन में हिन्दू धर्मस्थलों पर उपदेश और प्रवचन आयोजित किए जा रहे हैं।

    Hero Image
    सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए लंदन पहुँचे भाईजी, बोले, श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर यहां उत्साहित हैं लोग

    हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए हरि: शरणम 'जन' प्रमुख स्वामी रामगोविन्द दास 'भाईजी' दो महीने की लंदन यात्रा पर हैं। इस दौरान वह भारतीय नागरिकों से मिलकर उन्हें भारतीय संस्कृति और आध्यात्म के महात्म से परिचित करा रहे हैं। भाईजी ने बताया कि अब तक यात्रा का उद्येश्य सफल रहा है। यहां के लोगों का अपने धर्म, संस्कृति और माटी से अगाध प्रेम है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वामी रामगोविन्द दास 'भाईजी' दो महीने की लंदन यात्रा पर हैं। वह भारतीय मूल के अनेक नागरिकों से मिलकर भारत भूमि की महक उन तक पहुंचा रहे हैं। विगत 15 दिनों से लगातार उनके शिष्यों की ओर लंदन में हिन्दू धर्मस्थलों पर उपदेश और प्रवचन आयोजित किए जा रहे हैं। टॉटेनहम के श्री कृष्णमंदिर, साउथहाल के श्री राम मंदिर, प्लम्स्टेड के सनातन मंदिर में धार्मिक आयोजन हो चुके हैं।

    साउथहाल लंदन से ब्रिटिश सांसद भारतीय मूल के वीरेंद्र शर्मा ने भाईजी से भेंट कर ब्रिटेन में रह रहे भारतीयों से जुड़ी अनेक बातें साझा कीं। भाईजी ने बताया कि लंदन में रह रहे कुछ प्रमुख भारतीय उद्योगपतियों ने भी भाईजी के साथ बैठक की है, जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस बैठक के दौरान नैनीताल-उधमसिंघनगर के सांसद और भारतीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी फ़ोन कॉल के माध्यम से जुड़कर प्रवासियों को भारत भूमि की मिट्टी से निरन्तर जुड़े रहने का आग्रह भी किया

    भाईजी ने बताया कि लंदन में रह रहे हिंदू समुदाय के लोग अपने धर्म और संस्कृति को लेकर बेहद सजग हैं। विदेश में रहकर भी वे भारतीय संस्कृति और यहां के मूल्यों से जुड़े हुए हैं। अयोध्या में बन रहे श्री राम मन्दिर को लेकर भी यहां लोग अति उत्साहित हैं। जुलाई के प्रथम सप्ताह में हरि: शरणम 'जन' प्रमुख भारत वापस लौटेंगे।