प्रकाश पर्व पर आयोजित हुए कार्यक्रम, पंजाबी महासभा ने बांटे मास्क व फल

गुरु नानक के 551वी जयंती के अवसर पर मल्लीताल स्थित गुरुद्वारे में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से ही गुरुद्वारे में सिख समुदाय के लोग जुटने शुरू हो गए। अंबाला से पहुंचे बलविंदर सिंह के जत्थे द्वारा कीर्तन दरबार लगाया गया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 01:30 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 01:30 PM (IST)
प्रकाश पर्व पर आयोजित हुए कार्यक्रम, पंजाबी महासभा ने बांटे मास्क व फल
प्रकाश पर्व पर आयोजित हुए कार्यक्रम, पंजाबी महासभा ने बांटे मास्क व फल

नैनीताल, जेएनएन : गुरु नानक के 551वी जयंती के अवसर पर मल्लीताल स्थित गुरुद्वारे में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से ही गुरुद्वारे में सिख समुदाय के लोग जुटने शुरू हो गए। अंबाला से पहुंचे बलविंदर सिंह के जत्थे द्वारा कीर्तन दरबार लगाया गया। हजूरी रागी भाई बलविंदर सिंह द्वारा कथा का आयोजन किया गया। साथ ही गुरुनानक की जीवनी से अवगत कराया गया। गुरु सिंह सभा महासचिव अमरप्रीत सिंह ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे बाद गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया जाएगा।

पंजाबी महासभा ने किया निशुल्क मास्क और फल वितरण

प्रकाश पर्व के अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से बीडी पांडे अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बीच मरीजों को फल, बिस्किट, दूध वितरित किया गया। इधर दोपहर बाद महासभा की ओर से गुरुद्वारे के सामने स्टाल लगाकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों को निशुल्क मास्क वितरित किए गए। इस दौरान महासभा संरक्षक जोगेन्दर आनंद, रवेल सिंह, अध्यक्ष जीत सिंह आनंद, गुरविंदर सिंह, सुमित खन्ना, ओम प्रकाश, गिरीश वर्मा, जितेंद्र अरोड़ा, प्रेम शर्मा, प्रदीप कुमार जेठी, जेके शर्मा, कुंदन सिंह मौजूद रहे। जीत सिंह आनंद ने बताया कि महासभा की ओर से करीब दो हजार मास्क वितरित किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी