Covid-19 : क्वारंटाइन सेंटर में बिगड़ी गर्भवती की तबीयत, दिल्ली से बीते दिनों आए हैं दंपति

बागेश्वर जिले के कराला पालड़ी के ग्राम पंचायत भवन में क्वारंटाइन गर्भवती महिला की तबीयत अचानक बीती रात बिगड़ गई। ग्रामीणों ने फोन पर सीएमओ को सूचना दी।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 19 May 2020 02:15 PM (IST) Updated:Tue, 19 May 2020 02:15 PM (IST)
Covid-19 : क्वारंटाइन सेंटर में बिगड़ी गर्भवती की तबीयत, दिल्ली से बीते दिनों आए हैं दंपति
Covid-19 : क्वारंटाइन सेंटर में बिगड़ी गर्भवती की तबीयत, दिल्ली से बीते दिनों आए हैं दंपति

बागेश्वर, जेएनएन : बागेश्वर जिले के कराला पालड़ी के ग्राम पंचायत भवन में क्वारंटाइन गर्भवती महिला की तबीयत अचानक बीती रात बिगड़ गई। ग्रामीणों ने फोन पर सीएमओ को सूचना दी। महिला को रात में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टरों के अनुसार अब उसकी तबीयत में सुधार हो रहा है।

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए बाहरी प्रदेशों से आने वाले प्रवासियों को पंचायत भवनों और स्कूलों में क्वारंटाइन किया जा रहा है। कराला पालड़ी निवासी नेहा करायत अपने पति के साथ इस बीच दिल्ली से घर आई हैं। उन्हें सभी जांच के बाद ग्राम पंचायत भवन में क्वारंटाइन किया गया है। बीती सोमवार की रात करीब साढ़े 12 बजे उनकी तबीयत एकाएक बिगड़ने लगी।

गांव के पूर्व फौजी फते सिंह ने सीएमओ को फोन पर जानकारी दी। सीएमओ ने तत्काल एक्शन लिया और करीब रात ढ़ाई बजे गांव को एंबुलेंस पहुंची। गर्भवती महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। डाक्टरों के अनुसार उनकी हालत में सुधार हो रहा है। सीएमओ डा. बीएस रावत ने कहा कि महिला की जांच आदि हो रही है और उसका स्वास्थ्य ठीक है।

क्वारंटाइन सेंटर में पानी की किल्लत

ग्राम प्रधान मोहन सिंह करायत ने बताया कि गर्भवती महिला को रात में बुखार और चक्कर आ रहा था। कंट्रोल रूम को फोन किया गया। लेकिन वहां से किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं मिली। उसके बाद सीएमओ से संपर्क करना पड़ा। करीब ढ़ाई बते एंबुलेंस गांव पहुंची। नेहा को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्होंने नेहा की मदद कर नारी शक्ति का सम्मान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्वारंटाइन सेटर में पानी की समस्या बनी हुई है। बगनीगाड़, लूरी गांव से योजना बनी है। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से दिक्कत है। उन्होंने विभाग से आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।

कालापानी में सैनिकों के लिए सुविधाएं बढ़ा रहा नेपाल, छावनी निर्माण को नक्शा तैयार 

महाभारत की द्रोपदी और मां सीता का प्रिय फूल द्रोपदीमाला हल्द्वानी में खिला, वन महकमे ने किया संरक्षित 

chat bot
आपका साथी