भाजपा विधायक जीना द्वारा छात्रा से माइक छीनने पर गरमाई अल्मोड़ा की सियासत

वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री गंगा पंचोली ने तीखे प्रहार किए हैं। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार ही जब बेटियों का सम्मान नहीं करेंगे तो अभियान कैसे चलेगा। उन्होंने सत्तापक्ष को ही महिला विरोधी करार दिया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 26 Aug 2021 10:13 PM (IST) Updated:Thu, 26 Aug 2021 10:13 PM (IST)
भाजपा विधायक जीना द्वारा छात्रा से माइक छीनने पर गरमाई अल्मोड़ा की सियासत
यह मुद्दा गरमा गया है। विपक्ष ने इसे बेटी का अपमान करार दिया है।

जागरण संवाददाता, स्याल्दे (अल्मोड़ा): देघाट क्रांति दिवस पर शहीदों की याद में समारोह के दौरान विधायक महेश सिंह जीना का इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी घेराबंदी में जुट गया है। विधायक जीना ने जहां छात्रा के सवाल का जवाब देने के लिए माइक मांगने का तर्क दिया है, वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री गंगा पंचोली ने तीखे प्रहार किए हैं। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार ही जब बेटियों का सम्मान नहीं करेंगे तो अभियान कैसे चलेगा। उन्होंने सत्तापक्ष को ही महिला विरोधी करार दिया। 

मामला बीते 19 अगस्त को देघाट में शहीद दिवस के दौरान का है। कार्यक्रम के बीच एक छात्रा ने वर्ष 2017 में 12वीं पास करने के बावजूद उसे गौरादेवी कन्याधन योजना का लाभ न मिलने का दुखड़ा रोया। वायरल हुए वीडियो में विधायक छात्रा के हाथ से माइक छीनते नजर आ रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर यह तेजी से वायरल हुआ। इस मामले में विधायक जीना ने कहा कि वह महिलाओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने गौरादेवी कन्याधन योजना के बारे में जानकारी देने के मकसद से युवती से माइक मांगा। इधर यह मुद्दा गरमा गया है। विपक्ष ने इसे बेटी का अपमान करार दिया है। 

हाथ से माइक छीनना गलत : गंगा पंचोली 

वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री गंगा पंचोली ने कहा कि वर्तमान सरकार महिला विरोधी है। शहीद दिवस पर छात्रा ने वर्ष 2017 से रुके कन्याधन दिलाने का आग्रह किया तो उन्होंने हाथ से माइक छीनने का प्रयास किया। यह गलत है। उसे अपनी बात पूरी तरह से रखने का मौका भी नहीं दिया गया। जब भाजपा सरकार के विधायक ही बेटियों का सम्मान नहीं करेंगे तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान कैसे चला सकेंगे। यह सोचनीय विषय है। कहा कि बच्ची अपने हक की बात कह रही थी। उससे माइक लेने के बजाय उसकी समस्या का समाधान किया जाना चाहिए था। भाजपा के इसी रवैये से उसे योजना का लाभ नहीं मिला, नहीं तो यह नौबत ही न आती।

chat bot
आपका साथी