दो घंटे मशक्कत के बाद खाई से निकाला महिला का शव

नैनीताल के हिमालय दर्शन क्षेत्र के समीप खाई में मिली महिला की लाश दो घंटे की कड़ी मशक्कत क बाद बाहर निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Dec 2019 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 31 Dec 2019 06:17 AM (IST)
दो घंटे मशक्कत के बाद खाई से निकाला महिला का शव
दो घंटे मशक्कत के बाद खाई से निकाला महिला का शव

जागरण संवाददाता, नैनीताल : शहर के हिमालय दर्शन क्षेत्र के समीप खाई में मिली महिला की लाश पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सोमवार को करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाल ली। उसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इसलिए पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

रविवार को किलबरी रोड में हिमालय दर्शन क्षेत्र के समीप महिला का शव खाई में पड़ा मिला था। पुलिस क्षेत्र में जमी बर्फ और दुर्गम रास्ता होने के कारण शव को बाहर नहीं निकाल पाई थी। सोमवार सुबह फिर इसके लिए पुलिस और एसडीआरएफ ने प्रयास शुरू किए और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक लेकर आई। महिला के हाथ से प्लास्टिक का एक कंगन और गले से माला और पीले रंग के कपड़े बरामद हुए हैं। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए सभी थानों को सूचित कर दिया गया है। डीएनए जांच के लिए सैंपल लिया गया है। पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के बाद ही कुछ पता चला पाएगा। जताई जा रही हत्या की आशंका

खाई में महिला का शव एक पेड़ से अटका था, जिससे प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या कर शव ठिकाने लगाने के लिए सड़क से करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई की ओर फेंका गया है। पुलिस आत्महत्या की भी आशंका जता रही है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह का कहना है मामले में हर पहलू पर जांच की जाएगी। यहां बता दें कि अर्से से नैनीताल समेत आसपास के इलाकों में अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। आधा दर्जन के करीब मामले ऐसे हैं, जिसमें पुलिस अब तक शव की शिनाख्त नहीं कर सकी है।

chat bot
आपका साथी