मुख्यमंत्री यदि इमानदार तो नैतिकता के आधार पर करें जांच का सामना : उपपा

उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआइ जांच का सामना करने की मांग की है। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री के मन में कोई चोर नहीं है तो डरने की ज़रूरत नहीं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 05:32 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 05:32 PM (IST)
मुख्यमंत्री यदि इमानदार तो नैतिकता के आधार पर करें जांच का सामना : उपपा
मुख्यमंत्री यदि इमानदार तो नैतिकता के आधार पर करें जांच का सामना : उपपा

बागेश्वर, जेएनएन : उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से भ्रष्टाचार के मामले में उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए सीबीआइ जांच का सामना करने की मांग की है। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि यदि उत्तराखंड के ईमानदार मुख्यमंत्री के मन में कोई चोर नहीं बैठा है तो उन्हें इससे डरने की ज़रूरत नहीं। कहा कि जांच निष्पक्ष हो, इसके लिए मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर पद त्याग करने की भी पहल करनी चाहिए।

गुरुवार को यहां जारी बयान में उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि नोटबंदी के दिनों में झारखंड में गो- सेवा आयोग का अध्यक्ष बनने के लिए मुख्यमंत्री के परिवारों के खातों में 25 लाख रुपए डालने के मामले में झारखंड में भाजपा के तत्कालीन राज्य प्रभारी त्रिवेंद्र रावत के रिश्तेदारों के खातों में धन ज़मा करने के अनेक प्रमाण सामने आए हैं उनकी जांच ज़रूरी है। मुख्यमंत्री को इस मामले में यदि कोई गलती नहीं है तो हाईकोर्ट या सर्वोच्च न्यायालय जाने की ज़रूरत नहीं पड़नी चाहिए थी। इससे राज्य सरकार मुख्यमंत्री एवं भाजपा की जीरो टांलरेंस एवं भ्रष्टाचार विरोधी होने के दावों पर बड़ा प्रश्न चिन्ह लगा रहा है।

कहा कि राज्य व देश में हजारों लोग सरकारों द्वारा न्याय की मांग करने वालों पर हजारों मुकदमें दायर किए हैं। उपपा ने भी ऐसे मुकदमों का बहादुरी से सामना किया है। इसलिए राज्य की जनता चाहती है मुख्यमंत्री नैतिकता के नाम पर पद त्याग कर मुकदमों का सामना कर अपने को निर्दोष साबित करें। कहा कि रामायण में सीता ने भी अग्निपरीक्षा दी थी व डरी नहीं थीं तो राम संस्कृति के वाहक मुख्यमंत्री जांच से हड़बड़ाकर जनता के समक्ष नहीं आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी