विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो साल की उम्र में पवनदीप को मिला था यंगेस्‍ट तबला प्लेयर का अवॉर्ड, इंस्टा पर एक मिलियन से अधिक फॉलोवर

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Mon, 16 Aug 2021 01:48 PM (IST)

इंडियन आइडिल सीजन 12 के विनर पवनदीप राजन बेतहरीन सिंगर होने के साथ ही शानदार म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट प्लेयर भी हैं। ...और पढ़ें

दो साल की उम्र में पवनदीप को मिला था तबला प्लेयर का अवॉर्ड, इंस्टा पर एक मिलियन से अधिक फॉलोवर
दो साल की उम्र में पवनदीप को मिला था तबला प्लेयर का अवॉर्ड, इंस्टा पर एक मिलियन से अधिक फॉलोवर

चंपावत, जागरण संवाददाता : इंडियन आइडिल सीजन 12 के विनर पवनदीप राजन बेतहरीन सिंगर होने के साथ ही शानदार म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट प्लेयर भी हैं। उनके हुनर को पहचाने हुए उनके पिता ने उन्हें डेढ साल की उम्र में ही तबला लाकर दे दिया था। तबला के साथ ही पियानो, ढोलक, ड्रम, कीबोर्ड और गिटार अच्‍छे से बजा लेते हैं। इंडियन आइडिल सीजन 12 में ऐसा करने वाले वह इकलौते प्रतिभागी थे। आपको जानकर हैरत होगी कि पवनदीप महज दो साल की उम्र में यंगेस्‍ट तबला प्लेयर का अवॉर्ड जीत चुके हैं । वर्ष 1998 में जब पवनदीप की उम्र महज दो साल थी तभी से इनकी उंगलियां तबले पर थिरकने लगी थीं। तब चम्पावत में आयोजित कुमाऊं महोत्सव में उन्होंने अपना पहला स्टेज परफॉमेंस दिया था।

विरासत में पवनदीप को मिला है संगीत

उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले पवनदीप के पापा सुरेश राजन कुमाऊं के जाने-माने गायक हैं। उनकी नानी लोकगायिका थीं। दो बहनों में उनकी एक बहन ज्योतिदीप भी सिंगर हैं। वह अब तक 13 अलग-अलग देशों परफार्म कर चुके हैं। जबकि 14 राज्यों में करीब 1200 शोज कर चुके हैं। पवनदीप राजन को उत्तराखंड सरकार ने यूथ एम्‍बेसडर ऑफ उत्‍तराखंड के खिताब से नवाजा था। पवनदीप ने खुद खुलासा किया था कि कई म्‍युजिक इंस्ट्रूमेंट बजाने की ट्रेनिंग उन्‍होंने वीडियो देखकर ली। उनका एक बैंड भी है जिसका नाम रैट है।

इंस्टाग्राम पर हैं 1.2 मिलियन फॉलोवर

पवनदीप राजन ने 2015 में रियलिटी शो 'द वॉइस इंडिया सीजन एक के भी विनर रहे हैं। जिसके बाद उनके फिल्‍मी दुनिया में संगीत के करियर की शुरुआत हुई थी। पवनदीप राजन म्‍युजिक कंपोजर और म्यूजिक डायरेक्टर भी हैं वो कई मराठी और पहाड़ी फिल्मों में संगीत दे चुके हैं। इंस्टाग्राम पर उनका वैरीफाइड अकाउंट है। जिस पर 1.2 मिलियन फॉलोवर हैं। जिस वह 327 पोस्ट कर चुके हैं और खुद 393 लोगों को फॉलो करते हैं। उन्होंने खुद के नाम से अपना एक यूट्यूब चैनल भी बनाया है, जिस पांच लाख से अधिक फॉलोवर हैं।

विनर का नाम घोषित हुआ ताे भावुक हाे गईं मां

शो में शनमुख प्रिया छठे नंबर पर रहीं। उनके बाद पांचवें पर निहाल टोरो हैं। मोहम्मद दानिश चौथे नंबर पर, सायली कांबले सेकंड रनरअप बनीं और अरुणिता जीत से सिर्फ एक कदम दूर फर्स्ट रनरअप बन पाईं। दूसरी ओर पवनदीप की जीत पर उनकी ऑडियंस में बैठी उनकी मां काफी भावुक हो गईं। बता दें कि पवनदीप को अब 'इंडियन आइडल 12' की ट्रॉफी के अलावा स्वीफ्ट कार और 25 लाख रुपये भी ईनाम के तौर पर मिल रहे हैं। गौरतलब है कि ग्रैंड फिनाले एपिसोड में अनु मलिक, सोनू कक्कड़ और हिमेश रेशमिया, उदित नारायण, अलका याग्निक, कुमार सानू, विशाल ददलानी, मीका सिंह, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, जय भानूशाली, द ग्रेट खली, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और जावेद अली भी इनका हौसला बढ़ाने के लिए शो में पहुंचे थे।