पंचायत चुनाव : अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के लिए अवैध वसूली का खेल

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दावेदारों को खंड विकास कार्यालय में अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के नाम पर अवैध वसूली का खेल चल रहा है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 05:57 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 05:57 PM (IST)
पंचायत चुनाव : अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के लिए अवैध वसूली का खेल
पंचायत चुनाव : अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के लिए अवैध वसूली का खेल

रामनगर, जेएनएन : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दावेदारों को खंड विकास कार्यालय में अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के नाम पर अवैध वसूली का खेल चल रहा है। यह करतूत जब अधिकारियों को पता लगी तो उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इन दिनों खंड विकास कार्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन पत्रों की बिक्री हो रही है। चुनाव लडऩे वाले दावेदारों को ब्लॉक कार्यालय से क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत का कोई भी बकाया न होने का अनापत्ति प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है।

इस बीच कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के नाम पर काउंटर पर तैनात कर्मचारी अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के लिए दो सौ रुपये की मांग कर रहे थे। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की। इसके बाद मामला एसडीएम हरगिरि गोस्वामी व निर्वाचन अधिकारी महेंद्र कुमार तक पहुंचा। उन्होंने बीडीओ को बुलाकर अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए वसूले जा रहे शुल्क के बारे में पूछताछ की। मामला बढ़ा तो अधिकारियों ने काउंटर पर जाकर वहां बैठे कर्मचारियों को कड़ी फटकार  लगाई। उन्होंने फिर से शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद संबंधित काउंटर पर सूचना भी चस्पा कर दी गई। एसडीएम हरगिरि गोस्वामी ने बताया कि अनापत्ति प्रमाण पत्र देने पर शुल्क लेने की शिकायत आई थी। इसका संज्ञान लेते हुए सभी काउंटरों पर सूचना चस्पा करा दी गई है कि अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए किसी प्रकार को शुल्क देय नहीं है।

पंचायतों का बकाएदार नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत का कर, फीस व शुल्क या अन्य देय बकाएदार जिला पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकता। यही नहीं प्रत्याशी को घर में शौचालय होने का हलफनामा भी देना होगा।

जिला पंचायत के सहायक निर्वाचन अधिकारी अक्षय चौधरी ने बताया कि दो से अधिक जीवित संतान वाले भी जिपं सदस्य का चुनाव नहीं लड़ सकते। सरकारी धन का गबन करने, बकाएदार, वसूली की कार्रवाई की जद में आया व्यक्ति भी अयोग्य है।

पहले दिन पांच नामांकन, अब तक 275 नामांकन बिके

जिला पंचायत के 27 पदों के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन पांच प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी अक्षय चौधरी के अनुसार पहले दिन बडौन सीट से संगीता चिलवाल, सूपी से महेंद्र सिंह बिष्टï, चिल्किया ओबीसी सीट से पूरनम, मालधनचौड़ से वंदना सैनी तथा तलिया से सुनीता बिष्टï द्वारा नामांकन पत्र जमा किया गया। जबकि शुक्रवार को 74 नामांकन पत्र बिके। अब तक कुल 275 नामांकन पत्र बिक चुके हैं।

यह भी पढ़ें : चुनाव को लेकर सरकारी राशन की दुकानों पर भी रहेगी आयोग की नजर, जानिए क्यों

chat bot
आपका साथी