बागेश्वर में ठंड से एक की मौत, बर्फबारी और बारिश से कांप उठा पूरा कुमाऊं nainital news

मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश व बर्फबारी की आशंका जताई है। रविवार से मौसम सुधरने की उम्मीद है। बर्फबारी से कुमाऊं का सबसे ठंडा जिला बागेश्वर रहा।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 09:39 AM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 09:39 AM (IST)
बागेश्वर में ठंड से एक की मौत, बर्फबारी और बारिश से कांप उठा पूरा कुमाऊं nainital news
बागेश्वर में ठंड से एक की मौत, बर्फबारी और बारिश से कांप उठा पूरा कुमाऊं nainital news

हल्द्वानी, जेएनएन : मैदानी क्षेत्रों में दो दिनों की बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से शुक्रवार को पूरा कुमाऊं कांप उठा। गलन के साथ ही पारा गिरा और जनजीवन प्रभावित हो गया। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश व बर्फबारी की आशंका जताई है। रविवार से मौसम सुधरने की उम्मीद है। बर्फबारी से कुमाऊं का सबसे ठंडा जिला बागेश्वर रहा। यहां पारा गिरकर शून्य डिग्री पर पहुंच गया। अल्मोड़ा में 2.5, पिथौरागढ़ में 5.2, चम्पावत में छह, ऊधमसिंह नगर में 12 तो हल्द्वानी का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस बीच बागेश्वर में ठंड से एक युवक की मौत भी हो गई।

बर्फबारी के साथ ब‍ारिश से जनजीवन अस्‍तव्‍यस्‍त

शुक्रवार पूरे दिन हल्द्वानी समेत कुमाऊं के मैदानी व पहाड़ी क्षेत्रों में भी मूसलधार बारिश हुई। पिथौरागढ़, चम्पावत, बागेश्वर व अल्मोड़ा के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया।  अल्मोड़ा में बर्फबारी से पिंडर, सरयू, कौसानी क्षेत्र के ऊंचे पहाड़ बर्फ से ढक गए। इस बीच बारिश भी होती रही। इससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। बर्फ से रिखाड़ी-बाछम, शामा-लीती-गोगिना, शामा-नौकुड़ी मोटर मार्ग बंद हो गए। द्वारिकाछीना के समीप भूस्खलन होने से गिरेछीना-बागेश्वर मोटर मार्ग फिर बंद हो गया।

हिमपात से कई मार्ग बाधित

पिथौरागढ़ के चौदास में बर्फबारी से थल-मुनस्यारी और तवाघाट-नारायण आश्रम मार्ग बंद हो गया। जिले की सभी तहसीलों डीडीहाट, बेरीनाग, गंगोलीहाट में भी लगातार बारिश हो रही है। बागेश्वर में शुक्रवार तड़के एसबीआइ के समीप सैम मंदिर वार्ड के नदीगांव निवासी मूॢतकार विपिन जोशी का शव बरामद हुआ। जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। अधिकारियों के अनुसार मौत प्रथम दृष्टया ठंड से लग रही है।

यह भी पढ़ें : इस बार पर्यटकों को लुभाएंगे अल्पाइन ग्लेशियर, शीतकाल लंबा होने से सीजनल ग्लेशियरों की उम्र बढ़ी

chat bot
आपका साथी