पूर्वोत्तर की जीत ने बढ़ाया भाजपाइयों का उत्साह

पूर्वोत्तर में त्रिपुरा में वाम किले को ध्वस्त करने और नागालैंड व मेघालय में उम्मीद से अधिक सफलता ने भाजपाइयों में जोश भर दिया है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 03 Mar 2018 02:51 PM (IST) Updated:Sun, 04 Mar 2018 09:07 AM (IST)
पूर्वोत्तर की जीत ने बढ़ाया भाजपाइयों का उत्साह
पूर्वोत्तर की जीत ने बढ़ाया भाजपाइयों का उत्साह

नैनीताल, [जेएनएन]: पूर्वोत्तर में त्रिपुरा में वाम किले को ध्वस्त करने और नागालैंड व मेघालय में उम्मीद से अधिक सफलता ने भाजपाइयों में जोश भर दिया है।

नैनीताल क्लब में भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितिन कार्की, जिला महामंत्री देवेंद्र बिष्ट, महिला  मोर्चा जिलाध्यक्ष जीवंती भट्ट व भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष विवेक साह के स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के करिश्माई नेतृत्व व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कुशल रणनीति को दिया।

साथ ही आगामी निकाय ओर 2019 के आम चुनाव में जीत का दावा किया। प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने इस मौके पर कहा कि जनता के सहयोग से देश कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है। गजराज ने राज्य सरकार की पीठ  थपथपाई और कहा कि सरकार भृष्टाचार मुक्त ईमानदार शासन दे रही है।

बेरोजगार को रोजगार देने व पलायन रोकने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता मोहन पाल, शांति मेहरा, भुवन हरबोला, विमला अधिकारी, मनोज जोशी, अरविंद पडियार, हरीश भट्ट, रीना मेहरा , भानु पंत, अभिषेक मेहरा, रुचिर साह, रवि कन्याल, योगेश रजवार, समेत अनेक कार्यकर्ता थे।

यह भी पढ़ें: त्रिपुरा में पीएम के विकास के एजेंडे और शाह के कुशल नेतृत्व की जीत: सीएम

यह भी पढ़ें: सीएम का विरोध करने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार, अस्थाई जेल भेजा

यह भी पढ़ें: उप्र की 61 ग्रामसभा को उत्तराखंड में शामिल करने के प्रयास जारी: हरक

chat bot
आपका साथी