एनएच-74 घोटाला : 18 किसानों के खिलाफ गैर जमानती वारंट, कुर्क होगी तीन की संपत्ति

जिला जज एवं विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण नरेंद्र दत्त की कोर्ट ने जारी किया किसानों के खिलाफ वारंट।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 07:50 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 07:50 PM (IST)
एनएच-74 घोटाला : 18 किसानों के खिलाफ गैर जमानती वारंट, कुर्क होगी तीन की संपत्ति
एनएच-74 घोटाला : 18 किसानों के खिलाफ गैर जमानती वारंट, कुर्क होगी तीन की संपत्ति

जागरण संवाददाता, नैनीताल : जिला जज एवं विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण नरेंद्र दत्त की कोर्ट ने ऊधमसिंह नगर जिले के बहुचर्चित एनएच मुआवजा घोटाला मामले में फरार 18 किसानों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है, जबकि तीन किसानों के खिलाफ कुर्की नोटिस व संपत्ति कुर्क करने का नोटिस जारी किया गया है।

कोर्ट ने मुआवजा घोटाले में गिरफ्तार दो आरोपित किसानों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि इसी घोटाले की साजिश में शामिल बिल्डर प्रिया शर्मा व उसकी कंपनी के निदेशक सुधीर चावला पर बुधवार को अदालत आरोप तय करेगी। इस घोटाले में अब तक 24 आरोपित सलाखों के पीछे जा चुके हैं। मंगलवार दोपहर बाद एसआइटी प्रमुख व अपर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार व अन्य इस घोटाले में गिरफ्तार किसान दिलबाग सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी मुडि़याअनी, थाना बाजपुर व हीरालाल पुत्र बनारसी दास निवासी ग्राम महेशपुरा थाना बाजपुर जिला ऊधमसिंह नगर को नैनीताल लाए और अदालत में पेश किया। अभियोजन पक्ष की ओर से डीजीसी फौजदारी सुशील कुमार शर्मा ने कोर्ट को बताया कि बैकडेट में कृषि भूमि को अकृषि में बदलकर दिलबाग सिंह पर डेढ़ करोड़ व हीरालाल पर दस करोड़ मुआवजा लेने का आरोप है। कोर्ट ने भी सवाल जवाब किए तो किसानों ने आरोपों से इनकार किया। जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को न्यायिक 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश पारित किए। डीजीसी फौजदारी सुशील कुमार शर्मा द्वारा कोर्ट को यह भी बताया गया कि विवेचना के दौरान दिलबाग के साथ ही विक्रमजीत सिंह पुत्र सकत्तर सिंह निवासी गिन्नीखेड़ा, थाना आइटीआइ ऊधमसिंह नगर, दिलबाग सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी लालपुर, थाना कुंडा, मनदीप सिंह पुत्र जयपाल सिंह निवासी गिन्नीखेड़ा थाना आइटीआइ ऊधमसिंह नगर के नाम भी प्रकाश में आए हैं। तीनों की गिरफ्तारी को दबिश दी गई मगर अब तक फरार हैं, साथ ही संपत्ति खुदबुर्द करने करने की फिराक में हैं। कोर्ट ने इसके अलावा 18 अन्य किसानों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। इनके खिलाफ जारी हुए हैं गिरफ्तारी वारंट

जगदीश पुत्र निहाल चंद्र व रमेश कुमार पुत्र चौधरी राम निवासीगण गढ़ीहुसैन थाना बाजपुर, जसवंत सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी महेशपुरा जिल ऊधमसिंह नगर, भाग सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी किशनपुर मौलागढ़ रामपुर उत्तर प्रदेश, सुवेग सिंह व अवतार सिंह पुत्रगण निवासी मुडि़याअनी थाना बाजपुर, रमिंदर सिंह पुत्र हरपिंदर सिंह निवासी टाण्डा गोलू, रामपुर, दिलशेर सिंह पुत्र धरम सिंह निवासी मुडि़याअनी बाजपुर, मोहित अग्रवाल पुत्र भगवानदास निवासी सुभाषनगर थाना बाजपुर, कुलदीप सिंह पुत्र रामदिया निवासी मुडि़याअनी बाजपुर, नन्हे पुत्र फकीरा निवासी मडैयारत्ना थाना कैलाखेड़ा, प्रभसरन पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी बिजपुरी कैलाखेड़ा, अरविंद सिंह, दिनेश कुमार सिंह व नरेंद्र पाल सिंह पुत्रगण प्रताप सिंह तथा मोहन लाल पुत्र लक्ष्मण दास निवासीगण टांडा आजम, रामपुर उत्तर प्रदेश, दलविंदर सिंह पुत्र प्रताप सिंह व बलजीत कौर पत्नी दलविंदर निवासी लालपुर थाना कुंडा ऊधमसिंह नगर।

chat bot
आपका साथी