कुमाऊं में पहाड़ की धूप देगी ठंड से राहत, ऊधम सिंह नगर में कोहरा बनेगा मुसीबत

Today Nainital Weather News Update कुमाऊं में मौसम का मिला-जुला रंग देखने को मिलेगा। पर्वतीय जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। धूप खिलने की वजह से दिन के तापमान में तेजी आएगी। बागेश्वर व चम्पावत जिले के घाटी वाले इलाकों में सुबह के समय कोहरा छा सकता है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 09:47 AM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 09:47 AM (IST)
कुमाऊं में पहाड़ की धूप देगी ठंड से राहत, ऊधम सिंह नगर में कोहरा बनेगा मुसीबत
Weather in Nainital Today: कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : कुमाऊं में मंगलवार को मौसम का मिला-जुला रंग देखने को मिलेगा। कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। धूप खिलने की वजह से दिन के तापमान में तेजी आएगी। हालांकि बागेश्वर व चम्पावत जिले के घाटी वाले इलाकों में सुबह के समय कोहरा छा सकता है। दोपहर बाद धूप निकलने से राहत मिलेगी। ऊधम सिंह नगर व उससे लगे नैनीताल जिले के मैदानी हिस्सों में रात व सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। इससे दिन के तापमान में थोड़ी कमी देखी जा सकती है।

कुमाऊं के प्रमुख स्थानों का तापमान

स्थान        अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी    15.6           9.3

पंतनगर     16.7           9.8

नैनीताल    13.7           6.1

मुक्तेश्वर    14.7         3.4

बागेश्वर      20.0        6.5

चम्पावत     15.1        1.2

अल्मोड़ा        21.7      2.4

पिथौरागढ़      17.4    5.3

दो पश्चिमी विक्षोभ फिर लेकर आएंगे बारिश व हिमपात

अगले एक समाप्त में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे हैं। इसकी वजह से मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं पर छिटपुट से हल्की बारिश व ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात देखने को मिल सकता है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पहला सिस्टम 19 जनवरी को उत्तराखंड पहुंचने की उम्मीद है। इसके प्रभाव से 19 से 20 के दौरान बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं पर बारिश देखने को मिल सकती है। दूसरे सिस्टम 21 जनवरी के आसपास पहुंचेगा। पहले की अपेक्षा यह अधिक मजबूत रहेगा। जिसकी वजह से अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना रहेगी। सोमवार को हल्द्वानी में कोहरे से राहत रही। अधिकतम तापमान में चार डिग्री की वृद्धि हुई है। सोमवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री व न्यूनतम 9.3 डिग्री दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी