उत्‍तराखंड में बन रही अच्‍छी बारिश की संभावना, जानिए तीन दिनों का तापमान

Today Nainital Weather News Update राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 23 जनवरी तब बना रहेगा। 20 जनवरी को कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 08:01 AM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 08:01 AM (IST)
उत्‍तराखंड में बन रही अच्‍छी बारिश की संभावना, जानिए तीन दिनों का तापमान
Weather in Nainital Today: बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं पर बारिश होने की संभावना है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: कुमाऊं में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 23 जनवरी तब बना रहेगा। 20 जनवरी को कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 21 व 22 जनवरी को बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं पर बारिश होने की संभावना रहेगी। 2800 मीटर से ऊंची चोटियों पर हिमपात हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ मजबूत होने से 23 जनवरी को कुमाऊं मंडल के अधिकांश हिस्सों पर हल्की से मध्यम बारिश व 2200 मीटर से ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात होने की संभावना रहेगी।

अल्मोड़ा का दिन सर्वाधिक गर्म व रात सबसे ज्यादा सर्द

कोहरे की वजह से कुमाऊं के तराई-भाबर में शीतलहर बनी हुई है। सुबह-शाम मौसम ठंडा है ही, कोहरे की वजह से दिन में भी घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। दूसरी तरह पर्वतीय क्षेत्रों में अच्छी धूप खिल रही है। बुधवार को दिन का सर्वाधिक तापमान अल्मोड़ा में दर्ज किया गया। अल्मोड़ा में स्थिति ऐसी हैं कि यहां दिन सर्वाधिक गर्म तो रात सबसे अधिक सर्द रह रही।

कुमाऊं के प्रमुख स्थानों का तापमान

स्थान       अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी   13.8           8.1

पंतनगर    12.0           9.2

नैनीताल    12.8          4.5

मुक्तेश्वर   14.3           2.9

अल्मोड़ा     21.0          1.7

बागेश्वर     20.7          6.0

चम्पावत    15.1           0.5

पिथौरागढ़  18.1         3.4

तराई-भाबर में छाया रहा कोहरा

बुधवार सुबह हल्द्वानी में घना कोहरा छाया रहा। दोपहर में कोहरा हल्का हुआ लेकिन ठंड बरकरार रही। शाम को फिर कोहरा छाने लगा। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य की अपेक्षा यह छह डिग्री कम रहा। धूप निकलने की वजह से अल्मोड़ा व बागेश्वर में तापमान 20 डिग्री के पार पहुंच रहा है। हालांकि सुबह-शाम के समय पर्वतीय क्षेत्रों में भी अत्यधिक ठंड पड़ रही है। मौसम विशेषज्ञों ने ठंड का असर बने रहने की संभावना जताई है।

chat bot
आपका साथी