कुमाऊं में आज से बदलेगा मौसम, जानें अगले चार दिनों का पूर्वानुमान

Today Nainital Weather News Update पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। इसका असर पर्वतीय क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बुधवार को पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 08:34 AM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 08:34 AM (IST)
कुमाऊं में आज से बदलेगा मौसम, जानें अगले चार दिनों का पूर्वानुमान
कुमाऊं में आज से बदलेगा मौसम, जानें अगले चार दिनों का पूर्वानुमान

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। इसका असर पर्वतीय क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बुधवार को पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। पिथौरागढ़ से लगे बागेश्वर व चंपावत जिले में कुछ जगह आंशिक बादल रह सकते हैं।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 20 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ थोड़ा मजबूत होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 20 और 21 जनवरी को कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात देखने को मिल सकता है। मौसम में बदलाव के बाद तापमान में एक बार फिर गिरावट देखने को मिलेगी। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक नीचे आ सकता है।

कुमाऊं के प्रमुख स्थानों का तापमान

स्थान                 अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी            18.7            7.4

पंतनगर              12.4           7.9

नैनीताल             13.5           5.6

मुक्तेश्वर            15.1           5.7

अल्मोड़ा              21.5          2.5

बागेश्वर              21.7          7.8

चम्पावत             15.1          0.5

पिथौरागढ़           19.1          3.5

मैदानी इलाकों में बुधवार को शीतलहर के आसार

मौसम विभाग ने बुधवार को कुमाऊं के मैदानी इलाकों में कोहरा छाने की संभावना जताई है। विशेषकर उधम सिंह नगर जिले के मैदानी इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। इसके वजह से तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने बुधवार को मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना जताई है। मंगलवार को पंतनगर का अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा। हल्द्वानी में जरूर तापमान राहत देने वाला था। मंगलवार को यहां तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान 704 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

chat bot
आपका साथी