कुमाऊं के 4.36 लाख किसान सम्मान निधि के दायरे में, कृषि विभाग को मिली नई गाइडलाइन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ अब प्रत्येक किसान को मिलेगा। इसे लेकर कृषि विभाग को नई गाइडलाइन मिल गई है जिसके बाद विभाग नए मानकों के अनुसार पंजीकरण करेगा।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 14 Jun 2019 11:17 AM (IST) Updated:Fri, 14 Jun 2019 11:17 AM (IST)
कुमाऊं के 4.36 लाख किसान सम्मान निधि के दायरे में, कृषि विभाग को मिली नई गाइडलाइन
कुमाऊं के 4.36 लाख किसान सम्मान निधि के दायरे में, कृषि विभाग को मिली नई गाइडलाइन

हल्द्वानी, जेएनएन : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ अब प्रत्येक किसान को मिलेगा। इसे लेकर कृषि विभाग को नई गाइडलाइन मिल गई है, जिसके बाद विभाग अब नए मानकों के हिसाब से किसानों का पंजीकरण करेगा। पहले कुमाऊं के छह जिलों में 327634 सीमांत व 71178 लघु किसान ही योजना के दायरे में थे, अब 28394 अद्र्ध मध्यम एवं 8879 मध्यम किसानों के साथ ही 694 बड़े किसान भी योजना के दायरे में होंगे। इसके तहत अब दो हेक्टेयर से अधिक जोत वाले 37,967 किसानों को भी सम्मान निधि मिलेगी। 

कुमाऊं में 436779 किसान

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की पात्रता के मानकों में बदलाव किए जाने के बाद अब कुमाऊं के छह जिलों में 436779 किसानों को इसका लाभ मिलेगा, जिसमें दस हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि वाले 694 किसान भी शामिल हैं।

जिलेवार किसानों की संख्या 

नैनीताल          50663

यूएसनगर       106859

अल्मोड़ा          109268

पिथौरागढ़        79846

बागेश्वर           53869

चम्पावत         36274

नयी गाइडलाइन जारी  

धनपत कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी नैनीताल ने बताया कि पीएम सम्मान निधि के लिए नई गाइडलाइन आ गई है। अब नए सिरे से पीएम सम्मान निधि में सभी किसानों का पंजीकरण किया जाएगा। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी