coronavirus : नैनीताल जिले में 242 लोगों को किया होम क्वाॅरेंटाइन, अस्पतालों में 21 मरीज भर्ती

कोरोना वायरस के संक्रमण की संदिग्धता को लेकर क्वाॅरेंटाइन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार तक जिले में घरों में ही 242 लोगों को होम क्वाॅरेंटाइन किया गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 25 Mar 2020 08:57 PM (IST) Updated:Wed, 25 Mar 2020 08:57 PM (IST)
coronavirus : नैनीताल जिले में 242 लोगों को किया होम क्वाॅरेंटाइन, अस्पतालों में 21 मरीज भर्ती
coronavirus : नैनीताल जिले में 242 लोगों को किया होम क्वाॅरेंटाइन, अस्पतालों में 21 मरीज भर्ती

हल्द्वानीए जेएनएन : कोरोना वायरस के संक्रमण की संदिग्धता को लेकर क्वाॅरेंटाइन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार तक जिले में घरों में ही 242 लोगों को होम क्वाॅरेंटाइन किया गया है। शहर के अस्पतालों में 21 मरीज भर्ती हैं। फिलहाल इसमें कोई भी पाॅजिटिव नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मोतीनगर क्वाॅरेंटाइन सेंटर में 13 लोगों को रखा गया है। इनके खाने-पीने का इंतजाम भी किया गया है। वहीं इस सेंटर में आस्ट्रे िलया की एक लड़की बार-बार बाहर जाने की जिद कर रही है, लेकिन पुलिस सुरक्षा के चलते वह निकल नहीं पा रही है। उसकी हरकत से वहां का स्टाफ भी परेशान है। इसके अलावा एसटीएच के आइसोलेशन वार्ड में छह और बेस अस्पताल में दो मरीजों को भर्ती किया गया है। इनमें खांसी, बुखार व सर्दी-जुकाम के मरीज हैं। वहीं जिले से अब तक 50 सैंपल भेजे जा चुके हैं। इसमें से 33 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इसके अलावा 17 सैंपल जांच के लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी है।

यह भी पढें

सासंद भट्ट ने पूरी सांसद निधि और नेता प्रतिपक्ष ने 15 लाख मदद के लिए जारी किए 

कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ होगी सख्‍त कार्रवाई, डीएम ने घोषित किए सब्जियाेें दाम 

chat bot
आपका साथी