महिला से दुष्‍कर्म के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कड़ी पूछताछ के बाद कुबूला जुर्म

ताड़ीखेत ब्लॉक के सुदूर गांव में महिला से दुष्कर्म प्रकरण का खुलासा कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 04:54 PM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 04:54 PM (IST)
महिला से दुष्‍कर्म के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कड़ी पूछताछ के बाद कुबूला जुर्म
महिला से दुष्‍कर्म के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कड़ी पूछताछ के बाद कुबूला जुर्म

रानीखेत, जेएनएन : ताड़ीखेत ब्लॉक के सुदूर गांव में महिला से दुष्कर्म प्रकरण का खुलासा कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

12 अप्रैल की रात ब्लॉक के दूर गांव में महिला से दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को शर्मसार कर दिया था। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद मामला राजस्व से हटाकर रेगुलर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था। एसएसपी प्रह्लादनारायण मीणा के निर्देश पर जांच एसएसआई बंसती आर्या को दी गई। जांच के दौरान पीड़िता के बताए गए हुलिये व संदिग्ध से पूछताछ की गई। इस बीच जगदीश चंद्र तिवारी उर्फ जग्गू पुत्र महेश चंद्र निवासी ग्राम सौखोला खिरखेत को संदेह के आधार पर उठाया गया। कड़ी पूछताछ में वह टूट गया और स्वीकार कर लिया कि दुष्कर्म की घटना को उसी ने अंजाम दिया।  

खास बात कि पुलिस व आसपास के लोगों को गच्चा देने के लिए शातिर जगदीश चंद्र पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए उसके साथ घूमता रहा। राजस्व चौकी में जब अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया, तब भी आरोपित जगदीश साथ रहा। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायाधीश के आदेश पर उसे जेल भेजा गया।

पुलिस का प्रयास सराहनीय 

सीओ वीर सिंह एसएसपी के निर्देश पर खुद भी मामले पर निगाह रखे थे। पुलिस की तेजी से मामला खुल गया। खुलासे को गठित करने टीम में एसआई सुरेंद्र सिंह रिंगवाल, दलीप सिंह, नारायण रावल, नंदन राम  आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी