बाजार भाव के हिसाब से तय हो चाय पत्ती का न्यूनतम समर्थन मूल्य : पिलख्वाल

चाय बागान के लिए किसानों की जमीन को लीज पर लिए जाने की अवधि 30 से घटा अब 15 साल कर दी गई है। साथ ही बाजार मूल्य के हिसाब से इन बागानों में उत्पादित होने वाली चाय पत्त्तियों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर किया जाएगा।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2021 04:32 PM (IST) Updated:Thu, 07 Jan 2021 04:32 PM (IST)
बाजार भाव के हिसाब से तय हो चाय पत्ती का न्यूनतम समर्थन मूल्य : पिलख्वाल
चाय बागान के लिए प्रदेशभर से उम्मीद से अधिक आवेदन काश्तकारों द्वारा किए जा रहे हैं।

जागरण संवाददाता, द्वाराहाट (अल्मोड़ा) : उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड (यूटीडीबी) उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि युवाओं को रोजगार दिलाने क लिए बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश को चाय उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए का खाका खींच लिया गया है। चाय बागान के लिए किसानों की जमीन को लीज पर लिए जाने की अवधि 30 से घटा अब 15 साल कर दी गई है। साथ ही बाजार मूल्य के हिसाब से इन बागानों में उत्पादित होने वाली चाय पत्त्तियों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर किया जाएगा।

यूटीडीबी उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल का बुधवार को द्वाराहाट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। नगर पंचायत सभागार में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में राज्‍य निरंतर उन्नति के पथ पर है। दर्जा राज्यमंत्री पिलख्वाल ने बताया कि चाय बागान के लिए प्रदेशभर से उम्मीद से अधिक आवेदन काश्तकारों द्वारा किए जा रहे हैं।

गढ़वाल मंडल के एक प्रगतिशील काश्तकार दिनेश दत्त ध्यानी ने 500 नाली भूमि पर चाय बागान स्थापित किए जाने को आवेदन किया है। इससे साफ है कि राच्य में चाय की खेती के सरकार के फैसलों से लोगों में आशा की किरन जगी है। इससे रोजगार के असीमित अवसर तो पैदा होंगे ही, साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। कहा कि गैरसैंण में चाय निदेशालय बनने की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मनोयोग के साथ सामाजिक कार्यों में रुचि लेने को कहा।

अध्यक्षता उमेश भट्ट व संचालन भूपेंद्र कांडपाल ने किया। मौके पर कैलाश भट्ट, अनिल साही, नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश साह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट, महामंत्री मंजू रावत, मदन मोहन पांडे, शैलू साह, विनोद भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष वर्मा, जगदीश बुधानी, बीना चौधरी, दीपा हर्बोला, जीवन बिष्ट, युगल किशोर आर्या, सुरेंद्र साह, तारी राम, रेखा मेहरा, मुकेश पांडे आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी