जनता का अपार समर्थन भाजपा का दोबारा सत्ता में आने का साफ संकेत : अजय भट्ट

Uttarakhand Vidhan Sabha Chunav 2022 काशीपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि जिस प्रकार से जनता का प्यार मिल रहा है उससे साबित होता है कि हमारी सरकार की वापसी होने वाली है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 01 Jan 2022 10:23 PM (IST) Updated:Sat, 01 Jan 2022 10:23 PM (IST)
जनता का अपार समर्थन भाजपा का दोबारा सत्ता में आने का साफ संकेत : अजय भट्ट
कहा कि विजय संकल्प यात्रा आम जनमानस का भरपूर समर्थन मिल रहा है

जागरण संवाददाता, काशीपुर : भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा हल्द्वानी से शुरू हुई यात्रा रामनगर होते हुए शनिवार को देर शाम काशीपुर पहुंची। काशीपुर में किला मुहल्ले से विजय संकल्य यात्रा शुरू होकर एमपी चौक पहुंची जहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि जिस प्रकार से जनता का प्यार मिल रहा है, उससे साबित होता है कि हमारी सरकार की वापसी होने वाली है। 

भाजपा के नैनीताल ऊधम सिंह नगर के भाजपा सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के नेतृत्व में हल्द्वानी से रामनगर होते हुए विजय संकल्प यात्रा लेकर देर सायं काशीपुर पहुंची। विजय संकल्प यात्रा रथ लेकर अजय भट्ट और स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता रामनगर रोड, स्टेडियम रोड, मानपुर रोड से होते हुए मोहल्ला किला चौक पहुंचे। जहां से अजय भट्ट कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ पैदल ही मुख्य बाजार, नगर निगम रोड, होते महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचे, जहां विजय संकल्प यात्रा जनसभा के रूप में तब्दील होकर समाप्त हुई। इस दौरान मंच से अपने संबोधन में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने केंद्र सरकार के साथ साथ राज्य सरकार के द्वारा जनता के हित मे चलाई जा रही लाभकारी नीतियों और योजनाओं से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। वहीं विपक्षी दलों पर भी हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि विजय संकल्प यात्रा आम जनमानस का भरपूर समर्थन मिल रहा है जिसका कि अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कड़ाके की ठंड में देर शाम काशीपुर में विजय संकल्प यात्रा पहुंचने पर भी आम जनमानस भरपूर संख्या में विजय संकल्प यात्रा का स्वागत करने के लिए पहुंचा हुआ है।

इससे साफ हो गया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी राज्य में बहुत बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि साफ तौर पर देखा जा रहा है कि आम जनता ने अपना मूड बना लिया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वह भारतीय जनता पार्टी को ही पूर्ण बहुमत देंगे। इस दौरान स्थानीय विधायक हरभजन सिंह चीमा, ऊधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, राम मेहरोत्रा, खिलेंद्र चौधरी, आशीष गुप्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक, बलराज पासी, इंतजार हुसैन, गांधार अग्रवाल, सरबजीत सिंह, नगर निगम मेयर ऊषा चौधरी, मंजू यादव, रीति नागर, गीता चंद्रा आदि अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी