आंगनबाड़ी सह कार्यकत्री की हत्‍या के विरोध में निकाला जुलूस

भीमताल में आंगनबाड़ी सह कार्यकत्री की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में आक्रोशित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जुलूस निकाला। इस दौरान उन्‍होंने हत्‍यारों की जल्‍द गिरफ्तारी की मांग की। उन्‍होंने बाल विकास परियोजना का कार्यालय में तालाबंदी भी की।

By sunil negiEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2015 01:51 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2015 01:52 PM (IST)
आंगनबाड़ी सह कार्यकत्री की हत्‍या के विरोध में निकाला जुलूस

रामनगर। भीमताल में आंगनबाड़ी सह कार्यकत्री की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में आक्रोशित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने बाल विकास परियोजना का कार्यालय में तालाबंदी भी की।
क्षेत्र के ग्राम बेरीजाला निवासी 30 वर्षीय युवती गांव में ही आंगनबाड़ी सह कार्यकत्री थी। गुरुवार को वह भीमताल आई थी। देरशाम जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता होने लगी। मोबाइल पर फोन मिलाया तो घंटी जा रही थी, लेकिन फोन नहीं उठ रहा था। इससे परिजन घबरा गए और तलाश में निकल पड़े।

बेरीजाला जाते समय रास्ते में पड़ने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बराबर वाली पगडंडी पर कुछ दूर स्थित झाड़ी में उसका शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। यह देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना से गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों और परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने हल्द्वानी-भीमताल स्टेट हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। शक्रवार को आक्रोशित लोगों ने विरोध में भीमताल बाजार बंद करा दिया। वहीं, शनिवार को आक्रोशित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
पढ़ें- दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में भीमताल बाजार कराया बंद

chat bot
आपका साथी