आदमखोर तेंदुए ने महिला को बनाया अपना शिकार

बिन्दुखत्ता गौला किनारे जंगल में मवेशियों के लिए चारा लेने गई एक महिला को आदमखोर तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 27 Jan 2018 09:04 AM (IST) Updated:Sat, 27 Jan 2018 09:12 PM (IST)
आदमखोर तेंदुए ने महिला को बनाया अपना शिकार
आदमखोर तेंदुए ने महिला को बनाया अपना शिकार

लालकुआं (नैनीताल), [जेएनएन]: बिन्दुखत्ता गौला किनारे जंगल में मवेशियों के लिए चारा लेने गई एक महिला को आदमखोर तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया। आदमखोर तेंदुआ दो महीने के भीतर तीन ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा जा चुका है। जिसके चलते क्षेत्रवासियों में दहशत बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे तराई पूर्वी वन प्रभाग के डौली रेंज में निकटवर्ती गांव की लक्ष्मी देवी (45 वर्ष) पत्नी कुंदन सिंह बेलवाल आस पड़ोस के आधा दर्जन से अधिक महिलाओं के साथ मवेशियों के लिए जंगल में चारा लेने गई थी। इसी बीच महिलाओं के झुंड में तेंदुए ने हमला करते हुए लक्ष्मी देवी को दबोच लिया। तेंदुआ महिला को घसीटकर एक किलोमीटर दूर तक ले गया।

आनन फानन में घटना की सूचना मिलते ही तराई पूर्वी वन प्रभाग के वन अधिकारियों के साथ ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। तब महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वही, वन विभाग के अधिकारियों ने जंगल के आसपास रहने वाले सभी ग्रामीणों को सावधान रहने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: कुत्ता समझ टार्च चमकाई को दिखा गुलदार, लाठी बनी सहारा

यह भी पढ़ें: ग्रामीण ने गोशाला में कैद किया गुलदार, चकमा देकर भागा

यह भी पढ़ें: चमोली और पिथौरागढ़ में मिले गुलदार के शव, हड़कंप

chat bot
आपका साथी