Landslide On Ballianala Hill : नैनीताल में फिर भारी भूस्खलन, बलियानाला पहाड़ी का 20 मीटर हिस्सा खाई में समाया

Landslide On Ballianala Hill नैनीताल भवाली रोड़ के बाद नैनीताल में एक बार फिर बड़ा भूस्खलन हुआ है। बलियानाला की पहाड़ी पर भूस्खलन से करीब 20 मीटर हिस्सा दरककर खाई में समा गया। जिसके बाद से भूस्खलन के मुहाने पर रह रहे लोगों में दहशत बनी हुई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 03 Aug 2022 12:34 PM (IST) Updated:Wed, 03 Aug 2022 12:34 PM (IST)
Landslide On Ballianala Hill : नैनीताल में फिर भारी भूस्खलन, बलियानाला पहाड़ी का 20 मीटर हिस्सा खाई में समाया
Nainital Is In Danger : नैनीताल में बलियानाला पहाड़ी पर एक बार फिर बड़ा भूस्खलन हुआ है।

नैनीताल, जागरण संवाददाता : Landslide On Ballianala Hill : नैनीताल में एक बार फिर बड़ा भूस्खलन हुआ है। भूगर्भीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील बलियानाला पहाड़ी से देर रात भूस्खलन हुआ है। जिसमें जीआइसी के नीचे स्थित मैदान का करीब 20 मीटर हिस्सा दरक कर खाई में समा गया।

प्रशासन से सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करने की मांग

देर रात भूस्खलन होने से क्षेत्रवासियों की भी नींद टूट गई। खतरे की आशंका को देखते हुए क्षेत्रवासी घरों से बाहर निकल गए। पहाड़ी से हो रहा भूस्खलन आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ने के कारण लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों ने जिला प्रशासन से सुरक्षित स्थान पर विस्थापित किये जाने की मांग की है।

बलियानाला में पर भूस्खलन नैनीताल के लिए बड़ा खतरा

वर्षों से बलियानाला की पहाड़ी पर हो रहा भूस्खलन शहर के लिए बड़ी चिंता का कारण बना हुआ है। हर मानसून सीजन के दौरान पहाड़ी पर भूस्खलन होने से क्षेत्रवासियों में उनके आवास ढह जाने का खतरा बना रहता है। प्रशासन व पालिका की टीम प्रभावित क्षेत्र का जायजा ले रही है।

पालिका ने 55 परिवारों को दिया है विस्थापन का नोटिस

मानसून सीजन के दौरान बलियानाला पहाड़ी पर भूस्खलन की आशंका को देखते हुए पालिका की ओर से 55 परिवारों को विस्थापन के नोटिस जारी किए गए थे। मगर क्षेत्रवासियों ने नोटिस रिसीव नहीं किए। इधर वर्षा शुरू होने के बाद पहाड़ी पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

रात में मुहाने पर स्थित आवासों में नहीं रह रहे लोग

पहाड़ी के मुहाने की तरफ बने आवासों में लोग रात को नहीं रह रहे। बलियानाला संघर्ष समिति के अध्यक्ष मुख्तार अहमद ने बताया कि रात के समय लोग अपने रिश्तेदारों व अन्य सुरक्षित स्थानों पर चले जाते हैं।

यह भी पढ़ें

नैनीताल शहर पर मंडरा रहा 1880 के भूस्खलन जैसा बड़ा खतरा 

नैनीताल में फिर भयंकर भूस्खलन, भवाली रोड पर पहाड़ी दरकने से 30 मीटर सड़क खाई में समाई 

chat bot
आपका साथी