16 सितंबर के बाद बदलेगा मौसम, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार

गुरुवार को हल्द्वानी के कुछ हिस्सों में हुई हल्की बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदला है। शुक्रवार सुबह हल्द्वानी में कुछ जगह हल्के बादलों के बीच धूप खिली हुई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 11 Sep 2020 08:20 AM (IST) Updated:Fri, 11 Sep 2020 08:20 AM (IST)
16 सितंबर के बाद बदलेगा मौसम, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार
16 सितंबर के बाद बदलेगा मौसम, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार

हल्द्वानी, जेएनएन: गुरुवार को हल्द्वानी के कुछ हिस्सों में हुई हल्की बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदला है। शुक्रवार सुबह हल्द्वानी में कुछ जगह हल्के बादलों के बीच धूप खिली हुई है। उधम सिंह नगर पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं वही नैनीताल और बागेश्वर जिले में धूप खिली है। तापमान में उछाल के बाद से गर्मी और उमस बढ़ गई है। 

हल्द्वानी के तापमान में मामूली गिरावट आई है। बीते 24 घंटे में हल्‍द्वानी में 27 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। गुरुवार का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इससे पहले दो दिन तक तापमान 35.2 डिग्री बना हुआ था। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह भी मानसून के कमजोर रहने की संभावना जताई है। इसके चलते बारिश में कमी आएगी। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आरके सिंह के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनता है तो 16 सितंबर के बाद मौसम में बदलाव आने के साथ कई इलाकों में बारिश हो सकती है। जिससके बाद गर्मी से राहत मिलेगी।

chat bot
आपका साथी