उत्तराखंड में 1.35 लाख आयकरदाता बढ़े

उत्‍तराखंड में आयकर दाताओं की संख्या चार लाख थी और विभागीय अफसरों के प्रयासों तथा नोटबंदी की वजह से इसमें एक लाख 35 लाख कर दाता और बढ़ गए हैं।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 21 Apr 2018 04:13 PM (IST) Updated:Sat, 21 Apr 2018 10:14 PM (IST)
उत्तराखंड में 1.35 लाख आयकरदाता बढ़े
उत्तराखंड में 1.35 लाख आयकरदाता बढ़े

नैनीताल, [जेएनएन]: उत्तराखंड के मुख्य आयकर आयुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता का कहना है राज्य में भी बोगस कंपनियों पर आयकर विभाग की नजर है। ऐसी कंपनियों का यहां भी खुलासा हुआ है, उन्होंने कंपनियों की संख्या व उन पर की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी देने से इनकार करते हुए बताया कि पूरे राज्य से पिछले वित्तीय वर्ष में 11 हजार करोड़ का आयकर वसूला गया, इसमें गढ़वाल मंडल का योगदान अधिक था। उन्होंने कहा कि कुमाऊं में लक्ष्य 202 करोड़ के सापेक्ष 352 करोड़ आयकर वसूला गया। राज्य में आयकर दाताओं की संख्या चार लाख थी और विभागीय अफसरों के प्रयासों तथा नोटबंदी की वजह से इसमें एक लाख 35 लाख कर दाता और बढ़ गए हैं।

शुक्रवार को कुमाऊं मंडल में विभाग के पहले आउटरीज प्रोग्राम में पहुंचे मुख्य आयकर आयुक्त पीके गुप्ता मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि विभाग कर वंचना की कार्रवाई करता रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सिविल अफसरों को जनता के बीच जाकर योजनाओं का क्रियान्वयन करने के संदेश को देखते हुए उनके द्वारा पिछले साल जुलाई में आउटरीज प्रोग्राम शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें: नकदी की किल्लत दूर करने को आरबीआइ से मिले 450 करोड़

यह भी पढ़ें: दून के एटीएम में डला कैश, अभी भी दिक्कतें बरकरार

chat bot
आपका साथी