चल कहो तो यहीं रम जाएं, गोरी नैना तुम्हारे रस भरे

रविवार होली एकादशी पर युगमंच के होली महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। चम्पावत जिले के पाटी तथा बाराकोट टीमों ने पहले चाट बाजार फिर नयना देवी मंदिर प्रांगण में होली गायन किया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 12:35 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 12:35 PM (IST)
चल कहो तो यहीं रम जाएं, गोरी नैना तुम्हारे रस भरे
चल कहो तो यहीं रम जाएं, गोरी नैना तुम्हारे रस भरे

नैनीताल, जेएनएन : तुम जय नैना, कल्याण करो, माई जय नयना कल्याण करो...लंका ऐसो कर आएं, उठी भरत राम मिलन आएं...जन्म लियो हरि बृज में, सखियां दर्शन करने चली...चल कहो तो यही रम जाए, गोरी नैना तुम्हारे रस भरे....ढोल और झांझर की छाप पर कदमताल करते काली कुमाऊं के होल्यारों ने नैनीताल नयना देवी प्रांगण में संवेद स्वरों में खड़ी होली गायन किया तो हर कोई फाल्गुनी मस्ती में डूब गया। यहां तक की पर्यटक भी झूमने लगे। रविवार होली एकादशी पर युगमंच के होली महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। चम्पावत जिले के पाटी तथा बाराकोट, पम्दा व काकड़ के होल्यारों की दो टीमों ने पहले चाट बाजार, फिर नयना देवी मंदिर प्रांगण में होली गायन किया। संस्कृति संस्था पाटी के राजेंद्र गहतोड़ी, रवीश पचौली, बहादुर मेहता,इंद्र सिंह मेहता समेत अन्य होल्यारों ने अली धूम मची बृज कुंजन में....रो सुमिरो सीमा राम रम भज, हरिभज राधे...गिरिजा सुत नंदन विघ्न हरो आदि खड़ी होली गायन किया। जबकि बाराकोट के नागेंद्र जोशी, केएस अधिकारी, बसंत बल्लभ जोशी, नमन जोशी, प्रकाश जोशी, जगदीश अधिकारी, लोकमान सिंह समेत दो दर्जन होल्यारों ने खड़ी होली के साथ ही बैठकी होली में रंग जमाया। होली गायन के बाद होल्यारों ने ढोलक, मजीरे की थाप पर जुलूस निकाला। जो नयना देवी मंदिर से रिक्शा स्टैंड फिर श्रीराम सेवक सभा प्रांगण में पहुंचा। वहां भी खड़ी होली गायन किया गया।

वरिष्ठ होल्यारों का किया सम्मान

युगमंच की ओर से पार्टी के होल्यार रवीश पचौली, सुरेश भट्ट तथा नैनीताल की महिला होल्यार चंद्रा पंत को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य आयोजक जहूर आलम, नवीन बेगाना, भाष्कर बिष्टï, मनोज कुमार, राजा साह, दीपक सहदेव, आर्यन सागर, जितेंद्र बिष्टï, राजेश साह आदि थे।

महिला होली की धूम

शहर में एकादशी के साथ ही महिला होली की धूम मची है। पूर्व सांसद महेंद्र पाल के आवास पर महिलाओं ने बैठकी होली में नृत्य किया। वहां मीनू पाल द्वारा होल्यारों का स्वागत किया। नयना देवी मंदिर प्रांगण में मंजू रौतेला, सुमन साह, मुन्नी भट्ट, रश्मि राणा, भावना, हेमा, इंद्रा साह आदि द्वारा होली गायन किया गया। तल्लीताल त्रिवेणी मल्लिका कला केंद्र व व्यापार मंडल की ओर से नवज्योति क्लब में हेमा नेगी, कमला तिवारी, प्रेमा अधिकारी आदि द्वारा होली गायन किया गया। इस अवसर भुवन साह, हेमंत रुवाली, कनक साह, विक्की राठौर, ममता जोशी आदि थे।

यह भी पढ़ें : त्‍योहार पर रखें अपना ख्‍याल : चटकीले की जगह हर्बल रंगों से खेलें होली

chat bot
आपका साथी