हाथी के हमले में उत्‍तर प्रदेश के घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा, जानिए

हाथी के हमले में घायल हुए युवक ने उपचार के दौरान महानगर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह पिछले एक माह से जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा था।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 07 Aug 2019 06:24 PM (IST) Updated:Wed, 07 Aug 2019 06:24 PM (IST)
हाथी के हमले में उत्‍तर प्रदेश के घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा, जानिए
हाथी के हमले में उत्‍तर प्रदेश के घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा, जानिए
रुद्रपुर, जेएनएन : हाथी के हमले में घायल हुए युवक ने उपचार के दौरान महानगर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह पिछले एक माह से जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा था। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

रंजन बाला उम्र 30 वर्ष पुत्र नटवर बाला निवासी अशोक नगर मानपुर ओझा बिलासपुर जनपद रामपुर उप्र 2 जुलाई को हाथियों द्वारा मचाए तांडव के दौरान उस समय चपेट में आ गया। जब हाथी उनकी बस्ती में पहुंच गए थे। घर के बाहर ही हाथी ने रंजन बाला की छाती व सिर पर पैर रख कर घायल कर दिया था। तब से उसका उपचार किच्छा मार्ग स्थित एक निजी चिकित्सालय में चल रहा था। एक माह तक मौत के साथ चली जंग में रंजन बाला हार गया। मंगलवार रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रंजन बाला की मौत की सूचना पर बिगवाड़ा चौकी पुलिस भी हरकत में आई। मंगलवार दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी