राज्यपाल 30 से नैनीताल प्रवास पर

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य नैनीताल प्रवास पर आ रही हैं। राजभवन की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 06:47 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 06:47 PM (IST)
राज्यपाल 30 से नैनीताल प्रवास पर
राज्यपाल 30 से नैनीताल प्रवास पर

जासं, नैनीताल : राज्यपाल बेबी रानी मौर्य नैनीताल प्रवास पर आ रही हैं। राजभवन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल 30 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11:50 बजे कैलाखान हैलीपेड पहुंचेंगी। 11:55 बजे कार से प्रस्थान कर दोपहर 12:10 बजे राजभवन पहुंचेंगी। यहां वह सात नवंबर तक प्रवास करेंगी। राज्यपाल का कार्यक्रम जारी होने के बाद राजभवन में व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त किया गया है। पिछले एक सप्ताह से राजभवन में सुरक्षा, सफाई आदि व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं। राज्यपाल लंबे समय बाद नैनीताल राजभवन आ रही हैं।

chat bot
आपका साथी